
बिरयानी खाओ और 1 लाख जीतो! यहां हो रहा कंपटीशन, क्या आप पूरी कर पाएंगे ये शर्त?
AajTak
हाल में तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऐसे लोगों के लिए अनोखी ही प्रतियोगिता चल पड़ी है. यहां के बोचा एक्सप्रेस ट्रेन होटल में एक बिरयानी कॉन्टेस्ट रखा गया जहां बिरयानी खाने पर इनाम दिया जा रहा है. हालांकि कंपटीशन में कुछ शर्तें हैं.
दुनियाभर में और खासकर भारत में बिरयानी को शौकीनों की कमी नहीं है. बहुत से लोग आम बात चीत में कहते हैं- बिरयानी तो मुझे बहुत पसंद है, मैं चुटकियों में एक प्लेट निबटा देता हूं. हालांकि, इस बात में कितनी हवाबाजी और कितनी सच्चाई है, ये तो इंसान की खुराक पर ही डिपेंड करता है.
लेकिन हाल में तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऐसे लोगों के लिए अनोखी ही प्रतियोगिता चल पड़ी है. यहां के बोचा एक्सप्रेस ट्रेन होटल में एक बिरयानी कॉन्टेस्ट रखा गया जहां बिरयानी खाने पर इनाम दिया जा रहा है.
दरअसल, होटल के प्रबंधन ने घोषणा की है कि अगर कोई ग्राहक 30 मिनट के भीतर 6 प्लेट बिरयानी खाने की क्षमता रखता है तो उसे इनाम में एक लाख रुपये दिया जाएगा. लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 6 प्लेट वाली प्रतियोगिता के अलावा 4 प्लेट बिरयानी खाने पर 25 हजार और 4 प्लेट खाने पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया है.
इस ऐलान के बाद से होटल में बिरायानी खाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने रेस्टोरेंट का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें ढेरों लोग लाइन से बैठे बिरयानी खाते दिख रहे हैं. हालांकि, इस बीच ये भी खबर आई है कि कोयंबटूर पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि अनधिकृत बिरयानी प्रतियोगिता आयोजित करने से इलाके में ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक उपद्रव हुआ.
बता दें कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कोई पहली बार नहीं हो रहा है. कुछ समय पहले पुणे के एक होटल में भारी भरकम बुलेट थाली खाने पर बुलेट बाइक इनाम में दी जा रही थी. इसके अलावा भी ऐसे कई आयोजन देखे गए हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











