
बिना मंगाए घर पर आ गए 100 से अधिक पार्सल, बोली- अब कार में लेकर घूमती हूं और...
AajTak
वर्जीनिया की सिंडी स्मिथ के घर पर अचानक अमेजन से ढेरों पार्सल रिसीव हुआ. कमाल है कि सिंडी ने इसमें से कोई सामान मंगाया ही नहीं था. महिला ने इसके लेकर अमेजन को शिकायत की तो अमेजन ने कारण बताया.
लोग आज के समय में अधिक से अधिक ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. इसके लिए कभी ए़डवांस पेमेंट तो कभी कैश ऑन डिलीवरी करते हैं लेकिन वर्जीनिया की एक महिला के साथ जो हुआ वह थोड़ा अजीब था. दरअसल महिला को अचानक ही शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से ढेरों पार्सल रिसीव होने लगे.
घर पर आ गए 100 से अधिक पार्सल
कमाल तो ये है कि महिला ने कोई सामान ऑर्डर ही नहीं किया था और उसके घर पर आने वाले पैकेज की संख्या 100 से अधिक थी. वर्जीनिया की सिंडी स्मिथ ने कहा कि ये पैकेज हाल ही में उनके प्रिंस विलियम काउंटी स्थित घर पर दिखने लगे और जल्द ही उन्हें लगभग 1,000 हेडलैम्प, 800 ग्लू गन और दर्जनों जोड़ी दूरबीनें मिलीं.
'कार में लेकर घूमती हूं हेडलैंप और ग्लू गन' स्मिथ ने WUSA-TV को बताया, "अब मैं कार में हेडलैंप और ग्लू गन रखकर घूमती हूं और जिस किसी से भी मिलती हूं उन्हें ये दे देती हूं". पैकेज पर स्मिथ का पता है, लेकिन नाम लिक्सियाओ झांग लिखा है. स्मिथ ने बताया कि ये नाम उसने पहले कभी नहीं सुना.
पहले भी आए ऐसे मामले
स्मिथ ने कहा "हमने शुरू में सोचा कि यह एक स्कैम है, लेकिन ये पैकेट आते ही जा रहे थे." ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले वाशिंगटन, डी.सी. की लिज़ गेल्टमैन को मई में इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनका घर बच्चों की चादरों के उन पैकेजों से भर गया, जिनका उन्होंने ऑर्डर ही नहीं दिया था. इसी तरह कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की कोनी मैथ्यूज को दिसंबर 2022 में अमेजन से लगभग 100 स्पेस हीटर रिसीव किए थे जबकि उन्होंने इसका ऑर्डर नहीं दिया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











