
'बिना पंजाबी 10वीं पास नहीं मानेंगे...', CBSE ड्राफ्ट के बाद पंजाब सरकार का स्कूलों को सख्त निर्देश
AajTak
पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा है, 'पंजाब में किसी भी बोर्ड से बिना पंजाबी मुख्य विषय के दसवीं पास नहीं समझा जाएगा. पंजाब में किसी भी बोर्ड से संबधित स्कूल में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा, जो स्कूल इन आदेशों को नहीं मानता उनके खिलाफ पंजाब पंजाबी और अन्य भाषाएं सीखना अधिनियम, 2008 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
CBSE 10th Twice a year Board Exam Policy: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में क्षेत्रीय मुख्य भाषाओं में से पंजाबी (004 कोड) को हटाने जाने पर बहस तेज हो गई है. पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपने सोशल मीडिय अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो जारी किया था. अब सीबीएसई के इस कदम से नाराज पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है और राज्य के स्कूलों को जरूरी आदेश दिया है.
दरअसल, सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2025-26 के लिए 'टू टाइम 10वीं बोर्ड एग्जाम' स्कीम का ड्राफ्ट जारी किया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 के लिए दो परीक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है. यह नया सिस्टम अगले साल लागू होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि 2026 से कक्षा 10 के छात्र के पास दोनों में से किसी एक परीक्षा को चुनने या दोनों में बैठने का विकल्प होगा. इस प्रस्ताव पर कई शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं की प्रतिक्रियाएं आई हैं. वहीं पंजाब सरकार ने मुख्य भाषा से पंजाबी विषय को हटाए जाने पर नाराजगी जताई है.
पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिस
सीबीएस 10वीं एग्जाम 2026 ड्राफ्ट स्कीम
जारी नोटिफिकेशन में लिखा है, 'पंजाब में किसी भी बोर्ड से बिना पंजाबी मुख्य विषय के दसवीं पास नहीं समझा जाएगा. पंजाब में किसी भी बोर्ड से संबधित स्कूल में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा, जो स्कूल इन आदेशों को नहीं मानता उनके खिलाफ पंजाब पंजाबी और अन्य भाषाएं सीखना अधिनियम, 2008 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











