
बिना गर्भधारण के प्रेगनेंसी फोटोशूट! प्रोफाइल अपडेशन के लिए ये क्या पैंतरे अपना रहीं गर्ल्स
AajTak
चीन में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबो-गरीब ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें युवा, अविवाहित महिलाएं गर्भवती न होते हुए भी नकली पेट पहनकर मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही हैं. इस ट्रेंड को 'प्री-सेट फोटोशूट' कहा जा रहा है, जिसका मकसद जीवन के खास पलों को उनके सबसे अच्छे समय में कैद करना है. हालांकि, इस ट्रेंड पर कुछ लोग ऐतराज भी जता रहे हैं
चीन में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबो-गरीब ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें युवा, अविवाहित महिलाएं गर्भवती न होते हुए भी नकली पेट पहनकर मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही हैं. इस ट्रेंड को 'प्री-सेट फोटोशूट' कहा जा रहा है, जिसका मकसद जीवन के खास पलों को उनके सबसे अच्छे समय में कैद करना है.
हालांकि, इस ट्रेंड पर कुछ लोग ऐतराज भी जता रहे हैं. चीनी संस्कृति में बिना शादी के मां बनना समाज-संस्कृति के खिलाफ माना जाता है. लेकिन दूसरी हकीकत यह भी है कि चीन में यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
कैसे सामने आया यह ट्रेंड
'प्रीमेड मैटरनिटी फोटोशूट' ट्रेंड को उस वक्त खास पहचान मिली, जब हुनान प्रांत की एक जेन-जी इन्फ्लुएंसर 'मेइजी गीगी' ने नकली बेबी बंप के साथ वीडियो पोस्ट किया. मेइजी इसके पीछे वजह बताती हैं, 'जब तक मैं यंग हूं और मेरे पास स्लिम फिगर है, मैं जिंदगी के हर हिस्से को जीना चाहती हूं. इसलिए मैंने नकली पेट पहनकर यह फोटोशूट करवाया.'
13 अक्टूबर को, उन्होंने अपने स्लिम और यंग लुक के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने उत्साहित होकर लिखा, 'जब तक मैं स्लिम हूं, मैंने नकली पेट पहनकर मैटरनिटी फोटोशूट करवा लिया. मैंने इसे अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ भी किया!'
घटती शादियों और जन्म दर के बीच बढ़ता ट्रेंड

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











