
बिजनौर: विदा होकर ससुराल जा रही थी दुल्हन, एक्सीडेंट में हो गई मौत
AajTak
बिजनौर के नजीबाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई और शादी के तीसरे दिन ही नई दुल्हन की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
बिजनौर के नजीबाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई और शादी के तीसरे दिन ही नई दुल्हन की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार बढ़ापुर निवासी पूजा की शादी 16 फरवरी को किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी. शुक्रवार को पूजा विदा होकर अपनी ससुराल मोचीपुरा जा रही थी कि नजीबाबाद में रायपुर रोड के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दूल्हा और परिवार के 6 लोग भी घायल हो गए.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











