
बिग बॉस में तान्या के बार-बार रोने से परेशान हुए सलमान खान, लगाई क्लास, बोले- फर्क नहीं पड़ता...
AajTak
सलमान खान ने वीकेंड का वार पर तान्या मित्तल की क्लास लगाई है. सुपरस्टार ने तान्या के बार-बार रोने पर सवाल उठाया है और बिग बॉस के घर में नादान बनकर अटेंशन पाने पर फटकार लगाई है.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस हाउस में अपनी कई चीजों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. वो अपनी अमीरी के किस्से आमतौर पर सुनाती आई हैं. लेकिन इसी बीच वो हर छोटी बात पर रोती भी दिखाई देती हैं. कई लोगों ने उनके रोने-धोने पर सवाल भी उठाए हैं. अब होस्ट सलमान ने तान्या के बार-बार रोने पर रिएक्ट किया है.
क्यों सलमान ने लगा दी तान्या मित्तल की क्लास?
सलमान ने पिछले डेढ़ महीने में तान्या के गेम की खूब तारीफें की हैं. उन्हें अभी तक तान्या की बातें चटपटी और हरकते मजेदार लगी हैं. लेकिन अब लगता है कि वो भी तान्या से परेशान हो गए हैं. वो तान्या के नखरों और उनका बार-बार का रोना-धोना देखकर तंग आ गए हैं. वीकेंड का वार पर सलमान तान्या की क्लास भी लगाते नजर आए हैं.
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान ने तान्या के आंसू बहाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि वो हमेशा घर में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन पाने के लिए सिंपैथी कार्ड खेलती रहती हैं. ऐसा करने का उनका क्या कारण है? जिसपर तान्या कहती हैं कि उन्हें रोना आ जाता है, इसमें वो कुछ नहीं कर सकती.
हालांकि सलमान तान्या की बात से सहमत नहीं दिखते. वो कहते हैं कि जिन चीजों पर तान्या को रोना आता है, उसे बाकी घरवाले छोटी बात समझकर टाल देते हैं. लेकिन वही बात लिए रोने का एक कारण बन जाती हैं. सुपरस्टार ने आगे तान्या के रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लड़ाइयों के बाद उनकी धमकियों पर भी सवाल उठाए. अंत में सलमान ने तान्या से कहा कि वो घर में जो कर रही हैं, करती रहें. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
तान्या के रोने-धोने से क्यों परेशान हुए सलमान?

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












