
बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा ने खत्म किया रिश्ता, एक्टर बोले- कभी रिलेशन था ही नहीं
AajTak
बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी रियलिटी शो बिग बॉस में बनी थी. 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं.
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है. बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का ब्रेकअप हो गया है. इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को शॉक कर दिया है.
अलग हुईं पारस-माहिर की राहें पारस छाबरा और माहिरा शर्मा की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की दोस्ती बिग बॉस सीजन 13 में हुई थी. बिग बॉस 13, 2020 में ऑन एयर हुआ था. शो में माहिरा और पारस की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और रिश्ते में आगे बढ़ गए. कपल को अकसर साथ स्पॉट किया जाता था. पर तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है.
ब्रेकअप की खबरों पर पारस छाबड़ा का रिएक्शन सामने आया. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पारस ने कहा, हमारा कोई रिलेशन था ही नहीं, जो ब्रेकअप होगा. हम अब भी दोस्त हैं. वहीं माहिरा शर्मा ने इस पर कुछ ना बोलकर चुप्पी बनाए हुए हैं.
माहिरा भले ब्रेकअप पर कुछ नहीं बोल रहीं. एक्ट्रेस की दोस्त ने बात करते हुए उनका हाल बताया है. दोस्त के मुताबिक, माहिरा बेक्रअप से बहुत ज्यादा तकलीफ में हैं. वो दुखी हैं. दोस्त ने बताया, माहिरा और पारस चंडीगढ़ में एक ही बिल्डिंग में साथ रह रहे थे. पारस और माहिरा क्यों अलग हुए हैं. इसकी वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, माहिरा इन सब चीजों को भुलाकर करियर पर फोकस कर रही हैं.
म्यूजिक वीडियो में आए थे नजर बिग बॉस 13 में अपनी दोस्ती से सबका दिल जीतने वाले पारस और माहिरा कुछ म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं. म्यूजिक वीडियो में पारस और माहिरा की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया.
ब्रेकअप के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं. पर इनके चाहने वाले इस बात से परेशान हैं कि इनका ब्रेकअप हुआ क्यों. आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो पारस और माहिरा ने तीन साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










