
बाहुबली आनंद मोहन ने जेल से निकलते ही छोटे बेटे का मनाया जन्मदिन, 3 मई को बड़े बेटे की शादी
AajTak
बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन (Bahubali Anand Mohan) ने जेल से पैरोल पर आने के बाद अपने छोटे बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनकी फैमिली के सभी लोग शामिल थे. आनंद मोहन के बड़े बेटे की शादी होने वाली है, इस शादी में भी वे शामिल होंगे.
पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन (Farmer MP Anand Mohan) अपने बेटे चेतन आनंद की शादी के लिए एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं. बाहर निकलने के बाद आनंद मोहन ने बड़े बेटे की शादी से पहले पटना में छोटे बेटे अंशुमन का जन्मदिन मनाया. बीते बुधवार को बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ.
इस मौके पर आनंद मोहन का पूरा परिवार पटना में मौजूद था. इस मौके पर आनंद मोहन, उनकी पत्नी लवली आनंद, बेटे चेतन आनंद और नवविवाहित बेटी सुरभि आनंद मौजूद थीं. इस दौरान बाहुबली आनंद मोहन के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.
बड़े बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद की शादी के मिली है पैरोल
बता दें कि पिछले कई साल से आनंद मोहन IAS अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं. इसकी वजह से आनंद मोहन अपने बच्चों के बर्थडे के मौके पर शायद ही कभी मौजूद रहे हों, लेकिन इस बार बड़े बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आए.
ये मौका आनंद मोहन के लिए दोहरी खुशी का था. इस दौरान आनंद मोहन को जहां एक बेटे के शादी में शामिल होना, वहीं दूसरे बेटे का जन्मदिन भी मनाने का मौका मिला.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










