
'बाहर यात्रा करने से बचें भारतीय नागरिक', बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
भारत ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि वे देश में बढ़ती हिंसा की वजह से गैर-जरूरी यात्रा से बचें और अपने घरों से बाहर कम से कम निकलें. सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदान किए गए हैं.
सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है. बढ़ती अशांति को देखते हुए ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां रह रहे अपने नागिरकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि बढ़ती हिंसा की वजह से वहां रह रहे लोग घर से बाहर निकलने से बचें और आवाजाही कम करें.
क्या है एडवाइजरी में
यह सलाह देश के कुछ हिस्सों में चल रही हिंसा के मद्देनजर जारी की गई है और नागरिकों की सहायता के लिए उच्चायोग ने 24 घंटे की सेवा वाले कुछ आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं. एडवाइजरी में कहा गया है, "बांग्लादेश के ताजा हालातों को देखते हुए, भारतीय समुदाय के सदस्यों और बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय छात्रों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.' लोगों से कहा गया है कि जब तक जरूरी ना हो, तब तक वह अपने घर के अंदर ही रहें.
बांग्लादेश: बसें फूंकीं, सड़कें जाम कीं, हिंसक प्रदर्शन में 6 की मौत... सरकारी नौकरियों में आरक्षण का जबरदस्त विरोध
इसमें कहा गया है, "किसी भी तरह की तात्कालिकता या जरूरत महसूस होने पर, कृपया उच्चायोग और हमारे सहायक उच्चायोगों से संपर्क करें."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









