बाल यौन शोषण के ऑनलाइन प्रसारण मामले में CBI का एक्शन, तिरुच्चिराप्पल्ली में की छापेमारी
AajTak
सीबीआई ने तिरुच्चिराप्पल्ली 45 वर्षीय राजा नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की. राजा की मेल आईडी के जरिए ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न और चाइल्ड एब्यूज वीडियो सर्कुलेशन व पैसे के लेन-देन हुआ था. इस इनपुट के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे तलाशी शुरू हुई.
सीबीआई ने गुरुवार को बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री (CSAM) के ऑनलाइन प्रसार के मामले में तिरुच्चिराप्पल्ली में छापेमारी की. इंटरपोल के इनपुट के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर छापेमारी की कार्रवाई की. इस कड़ी में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मणप्पराई में छापेमारी की. यहां मनप्पराई पुलिस के साथ सीबीआई के छह अधिकारी 45 वर्षीय राजा नाम के युवक के आवास पर पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया था कि राजा की मेल आईडी के जरिए ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न और चाइल्ड एब्यूज वीडियो सर्कुलेशन व पैसे के लेन-देन हुआ था. इस इनपुट के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे तलाशी शुरू हुई.
राजा ने कथित तौर पर 10 साल पहले विदेशों में काम किया था. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कई साल हो गए हैं, जब उन्होंने संबंधित मेल आईडी का इस्तेमाल किया था. उन्होंने मेल के हैक होने की संभावना जताई. वहीं सूत्रों की मानें तो दिल्ली में इस मामले में सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी के बाद तमिलनाडु में तलाशी ली जा रही है.
सीबीआई की ये छापेमारी 13 घंटे के बाद खत्म हुई. अधिकारियों ने राजा के फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है. उन्होंने राजा को आगे की पूछताछ के लिए शुक्रवार को तिरुच्चिराप्पल्ली छावनी में पेश होने के निर्देश दिए हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










