
बालासोर ट्रेन हादसे ने हिलाकर रख दिया... PAK-चीन, रूस-यूक्रेन समेत कई देशों ने जताया शोक
AajTak
ओडिशा के बालासोर रेल हादसे पर दुनियाभर के देशों ने शोक जताया है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भी भेजा है. इस हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. केंद्र और राज्य सरकारों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजे का ऐलान कर दिया है.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को 28 साल का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां चेन्नई-हावड़ा, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई. इससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिनमें 3 डिब्बे दूसरी लाइन पर जा गिरे थे. वहीं यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे के 2 डिब्बे भी बेपटरी हो गए थे.
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत हो चुकी है. वहीं 382 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि 793 को डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं 54 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
वहीं रेल मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से जख्मी लोगों के लिए दो लाख रुपये और मामूली रूप से चोटिलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता का ऐलान किया है. वहीं पीएमओ ने मृतकों के परिवार के दो-दो लाख रुपये और घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं राज्य सरकारों ने भी सहायता राशि देने की बात कही है.
इस हादसे ने देश ही नहीं दुनियाभर के देशों को हिलाकर रख दिया है. पाकिस्तान, चीन, नेपाल, रूस समेत तमाम देशों ने इस हादसे पर शोक बताया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भी भेजा है.
वहीं बालासोर से लौटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- ओडिशा में ट्रेन हादसे पर दुनिया के नेताओं के शोक संदेशों से बेहद प्रभावित हूं. उनके दयालु शब्द शोक संतप्त परिवारों को शक्ति देंगे. उनके समर्थन के लिए आभार.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










