
बालवीर रिटर्न्स में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या वाकई बालवीर की हो जाएगी मौत?
AajTak
बता दें कि देव जोशी बालवीर सीरीज का हिस्सा शुरू से बने हुए हैं. वो बालवीर और बालवीर 2 दोनों शोज में नजर आए. देव को काफी पसंद किया गया. देव ने शो महिमा शनिदेव की से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो शो काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा में भी नजर आए.
फेंटेसी टेलीविजन सीरीज बालवीर रिटर्न्स इन दिनों खबरों में बना हुआ है और इसका कारण हैं बालवीर की मौत. दरअसल, शो का एक प्रोमो वीडिया आया है, जिसमें दिखाया गया कि बालवीर की मौत हो गई है. ये देख फैंस काफी शॉक्ड हैं. अब शो में बालवीर का किरदार निभाने वाले एक्टर देव जोशी ने इस पर बात की है. क्या शो में वाकई हो जाएगी बालवीर की मौत? ETimes TV से बातचीत में देव जोशी ने कहा- 'बालवीर को तिमनाशा को खत्म करने के लिए अपनी जान की बली देनी पड़ी. शौर्य का डायलॉग ''तिमनाशा की मौत के साथ, बालवीर का भी अंत हो गया" ही अभी का ट्रैक है. हालांकि, इसमें बड़ा सस्पेंस है. यहां तक कि इसके बारे में जब मैंने पढ़ा तो मैं खुद भी शॉक्ड हो गया था. फैंस भी सरप्राइज हैं.' 'फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और डिस्कस कर रहे हैं कि बालवीर वापस लौटेगा या नहीं. मैं पिछले 9 सालों से इस किरदार को निभा रहा हूं. बालवीर सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं है ये लेगेसी है. बालवीर कभी नहीं मर सकता. देखते हैं कि आगे क्या होता है.'More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












