
बार-बार बाथरूम ब्रेक पड़ा भारी, कंपनी ने इंजीनियर को नौकरी से निकाला...चीन का केस चर्चा में
AajTak
चीन से जुड़ा एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां बार-बार और लंबे समय तक बाथरूम ब्रेक लेने पर एक इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया गया. यह सवाल अब लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है कि क्या किसी कंपनी में बाथरूम ब्रेक लेने पर भी नौकरी जा सकती है.
पूर्वी चीन में एक इंजीनियर को बार-बार और असामान्य रूप से लंबे बाथरूम ब्रेक लेना भारी पड़ गया. शख्स ने दावा किया था कि वह बवासीर की बीमारी से पीड़ित है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. मामला अदालत तक पहुंचा, जहां आंशिक राहत जरूर मिली, लेकिन पूरी जीत नहीं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ली नाम के इस इंजीनियर ने जियांगसू प्रांत की एक कंपनी में साल 2010 में काम शुरू किया था. 2014 में उसका ओपन टर्म कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू हुआ. अप्रैल से मई 2024 के बीच महज एक महीने में उसने 14 बार बाथरूम ब्रेक लिए, जिनमें से एक ब्रेक करीब चार घंटे का था.
कंपनी ने पेश किए सीसीटीवी सबूत
कंपनी का कहना था कि ली की भूमिका ऐसी थी, जिसमें उसे हर समय उपलब्ध रहना और काम से जुड़े संदेशों का तुरंत जवाब देना जरूरी था. जब प्रबंधन ने उसकी गैरमौजूदगी नोटिस की और चैट ऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद कंपनी ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश किए, जिनमें ली को बार-बार और लंबे समय तक बाथरूम जाते हुए दिखाया गया. कंपनी के नियमों के मुताबिक, बिना अनुमति तय समय से ज्यादा देर तक कार्यस्थल छोड़ना अनुपस्थिति माना जाता है. 180 दिनों में तीन कार्यदिवस की अनुपस्थिति पर तुरंत नौकरी खत्म की जा सकती है. कंपनी ने लेबर यूनियन की मंजूरी लेकर कार्रवाई की.
मेडिकल सबूत पर कोर्ट ने उठाए सवाल

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










