
बारिश से दरिया बनी दिल्ली, पानी में डूबने से 2 बच्चों समेत तीन की मौत
AajTak
दिल्ली पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था. फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और 2 बच्चों के शव बरामद किए. दोनों बच्चों की उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है.
दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो गया है. बीते 2 दिन से राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश राहत के साथ ही आफत लेकर भी आई है. राजधानी में भारी बारिश के बाद अलग-अलग जगहों पर 2 हादसे हुए. पहला हादसा दिल्ली के आउटर नार्थ जिले के बादली थाने के अंर्तगत सिरसपुर में हुआ. यहां अंडरपास में 2 बच्चे बारिश के पानी में खेलने गए थे. पुलिस के मुताबिक बारिश के पानी से भरे गड्ढे से 2 बच्चों के शव बरामद किए गए है. दोनों की उम्र करीब 9 साल के करीब बताई जा रही है. जबकि दूसरा हादसा दिल्ली के ओखला अंडरपास में हुए जलेभराव में डूबने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. 24 घंटे से भी अधिक समय से ओखला अंडरपास में पानी भरा हुआ है. पुलिस के मुताबिक बादली की घटना दोपहर 2:30 बजे की है. शुरुआती जांच में यह घटना डूबने की लग रही है. पुलिस ने कहा कि मेट्रो के नजदीक अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था. फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया तो वह 2 बच्चों के शव बरामद हुए.
बादली के सिरसपुर इलाके में करीब 2.5 फीट गहरे नाले में बारिश का पानी जमा हो गया था. पुलिस ने बताया कि CrPC की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है. बीती रात से ही दिल्ली में लगातार बारिश और आंधी चल रही है, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कुल 228.1 मिमी बारिश हुई है, जो जून में राजधानी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी निरीक्षण किया. एलजी सक्सेना ने सभी संबंधित एजेंसियों को आगे बाढ़ को रोकने के लिए नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है.
वहीं, दिल्ली के ओखला अंडरपास में जलभराव के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिग्विजय चौधरी के रूप में हुई है. दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाला ओखला अंडरपास शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण बाधित है. बारिश के बाद ओखला अंडरपास के नीचे 4 फीट तक पानी भर गया है. ओखला अंडरपास में 24 घंटे से भी अधिक समय से जलभराव है. अंडरपास में भरे पानी में डूबकर बुजुर्ग की मौत की पुष्टि दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी राजेश देव ने की है. इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया है.
डीसीपी राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे दिग्विजय चौधरी स्कूटी से सवार होकर ओखला आ रहे थे. इस दौरान वे ओखला अंडरपास के नीचे डूब गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक दिग्विजय चौधरी अपने घर से सुबह करीब 5 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में ड्यूटी के लिए निकले थे. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. अपने घर में वे इकलौते कमाने वाले थे. उनके बेटे की मौत कोरोना काल में हो गई थी. परिवार में पत्नी, उनकी विधवा बहू और एक पोता है.
इस हादसे के बाद स्थानीय विधायक सहीराम पहलवान ने कहा कि ओखला अंडरपास को लेकर मैंने कई बार LG और डीडीए को पत्र लिखा है, लेकिन इस पर वे लोग कोई कार्रवाई नहीं करते.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







