
बारिश में फंसी थी पैरेलाइज्ड अमेरिकी महिला, इंडियन शख्स ने ऐसे की मदद, Video वायरल
AajTak
अमेरिका में एक भारतीय शख्स ने बारिश में फंसी लकवाग्रस्त महिला की मदद की और उसे उसकी बेटी के घर तक पहुंचाया. विदेश में रहने वाले एक इंडियन के इस नेक काम की काफी सराहना हो रही है.
अमेरिका का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि बारिश में फंसी एक पैरेलाइज्ड अमेरिकी महिला की देर रात एक इंडियन शख्स ने कैसे मदद की.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर बैठी एक अमेरिकी महिला रो रही होती है. तभी एक भारतीय व्यक्ति शख्स आता है. वह पूछता है कि आपको कहां जाना है. इतनी बारिश हो रही है. आप चल भी नहीं सकती. मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं.
महिला को बेटी के पास जाना था अपनी शारीरिक चुनौतियों और खराब मौसम से जूझती हुई महिला, उस शख्स से कहती है कि वह अपनी बेटी के घर जाना चाहती है.तब शख्स पूछता है कि क्या आपको अपनी बेटी के घर तक जाने के लिए एक राइड चाहिए. इस पर महिला कहती है - हां और फफकने लगती है. फिर वह शख्स महिला को अपनी कार में बिठाता है और उसकी बेटी के घर तक छोड़ आता है.
वीडियो के पीछे की पूरी कहानी इसके साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @flexnoahh नाम के हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. इसके साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी पोस्ट किया गया है.
बारिश में फंसी थी पैरेलाइज्ड महिला वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है - मैंने एक लकवाग्रस्त महिला को बारिश में संघर्ष करते देखा. वह बस अपनी बेटी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी. उसने सब कुछ छोड़ दिया था, अब अपनी बेटी के गैराज में रह रही है और उसके दिल में बस प्यार है. मैं रुका और उसे लिफ्ट दी ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सके. कभी-कभी, दया भावना का एक पल किसी की जीवन बदलने के लिए काफी होती है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की सराहना इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दी.लोगों ने शख्स के इस अंदाज की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया - आपने असली भारतीय होने का सबूत दिया. वहीं एक अन्य ने लिखा -कमाल है भाई. तीसरे ने लिखा- भाई, आप सबसे बेहतरीन हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











