
बारापूला फ्लाईओवर पर दिल्ली से नोएडा जाने वाली सड़क पर भीषण जाम, डेढ़ घंटे तक रेंगती दिखीं गाड़ियां
AajTak
राजधानी दिल्ली के बारापूला फ्लाईओवर पर बुधवार शाम भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली. दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले एक से डेढ़ घंटे से ट्रैफिक धीमा रहा. किदवई नगर, एम्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तरफ से आने वाली गाड़ियां रेंगती नजर आईं.
राजधानी दिल्ली के बारापूला फ्लाईओवर पर बुधवार शाम भीषण जाम देखने को मिला. दिल्ली से नोएडा जाने वाली सड़क पर पिछले एक से डेढ़ घंटे से यातायात प्रभावित रहा. इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार यह जाम बारापूला फ्लाईओवर पर उस हिस्से में लगा रहा जहां से गाड़ियां साउथ दिल्ली के किदवई नगर, एम्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तरफ से होकर नोएडा की ओर जाती हैं. सड़क पर ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए.
बारापूला फ्लाईओवर पर भीषण जाम
जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास की बताई जा रही हैं. बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास यहां जाम की स्थिति साफ दिखाई दी. एम्स की ओर से आने वाली गाड़ियां जब स्टेडियम के पास पहुंचीं तो आगे लंबी कतारें लग गईं.
दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगातार वाहनों का दबाव बना रहा, जिससे जाम और ज्यादा बढ़ गया. फ्लाईओवर पर कार, बाइक और अन्य वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए.
करीब डेढ़ घंटे से ट्रैफिक प्रभावित रहा

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









