
'बाबरी मस्जिद का ताला खोलने के लिए राजीव गांधी जिम्मेदार नहीं', कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा दावा
AajTak
अपनी पुस्तक के लॉन्च पर बोलते हुए अय्यर ने कहा राजीव गांधी का कहना था कि मस्जिद रखो और मंदिर बनाओ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर बनाओ और मस्जिद कहीं और बनाओ. एक तरह से, फैसला वही निष्कर्ष है जिस पर राजीव आ रहे थे. राजीव गांधी जिंदा होते और पीवी नरसिम्हा राव की जगह प्रधानमंत्री होते तो बाबरी मस्जिद आज भी कायम होती.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि 1986 बाबरी मस्जिद के दरवाजे खोलने के पीछे तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता रहे अरुण नेहरू जिम्मेदार थे. उन्होंने इसके पीछे उस समय पार्टी में प्रभाव रखने वाले अरुण नेहरू को जिम्मेदार ठहराया. अय्यर ने आरोप लगाया कि अरुण नेहरू बीजेपी द्वारा कांग्रेस में प्लांट किए गए थे. बाद में जब उनकी इस प्लानिंग का पता चला तो वह बीजेपी में शामिल हो गए.
पीटीआई के मुताबिक अय्यर ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि अगर राजीव गांधी जिंदा होते और पीवी नरसिम्हा राव की जगह प्रधानमंत्री होते तो बाबरी मस्जिद आज भी कायम होती. तब बीजेपी को उचित जवाब दिया गया होता और उन्होंने भी वैसा ही कोई समाधान निकाला होता जैसा सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों बाद निकाला.
उन्होंने 22 जनवरी के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के फैसले की भी सराहना की.
जगरनॉट द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के लॉन्च पर बोलते हुए अय्यर ने कहा, "वह (गांधी) कह रहे थे कि मस्जिद रखो और मंदिर बनाओ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर बनाओ और मस्जिद कहीं और बनाओ. एक तरह से, फैसला वही निष्कर्ष है जिस पर राजीव आ रहे थे."
वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी के साथ फ्री-व्हीलिंग बातचीत के दौरान, कांग्रेस नेता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुरा लिया है.
अय्यर की किताब गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल (31 अक्टूबर 1984-2 दिसंबर 1989) के बारे में बात करती है, जैसा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में दिवंगत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करते हुए देखा था. किताब में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मुद्दा, शाह बानो मामला, भारत-श्रीलंका (राजीव-जयवर्धने) समझौता और भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) जैसे विवादों पर विस्तार से चर्चा की गई है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










