
'बाप' शब्द पर बिहार विधानसभा में बवाल... विपक्षियों और सत्ता पक्ष के विधायकों पर भड़क कर सदन से चले गए स्पीकर
AajTak
बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, अभी ये (तेजस्वी) बोल रहा है. तुम्हारी उम्र क्या है. तुम्हारे पिता और माता मुख्यमंत्री थे. जब हम बने तो काम हुआ. सत्र अभी तीन दिन और है. उसके बाद चुनाव होगा. लोग क्या सोचेंगे. कितना हमने काम किया है.
बिहार विधानसभा में बुधवार को 'बाप' शब्द पर जमकर बवाल हो गया. यहां तक कि स्पीकर नंद किशोर यादव भी नाराज हो गए और विपक्षियों और सत्ता पक्ष पर भड़क कर चले गए.
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में बहस चल रही थी. दोनों एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे थे. इस बीच, भाई वीरेंद्र ने टिप्पणी कर दी और हंगामा होने लगा.
इस बीच, स्पीकर ने आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र को फटकार लगा दी. भाई वीरेंद्र ने सीट पर बैठे-बैठे किसी के लिए 'बाप' शब्द का इस्तेमाल किया. स्पीकर ने खेद प्रकट करने के लिए कहा. सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री खड़े हो गए. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. स्पीकर ने तेजस्वी से कहा कि भाई वीरेंद्र को पहले खेद प्रकट करने के लिए कहिए. उसके बाद तेजस्वी खड़े हुए.
यह भी पढ़ें: 'अरे, तुम बच्चा न थे, बेमतलब का...', वोटर लिस्ट पर तेजस्वी के आरोपों पर विधानसभा में भड़के नीतीश
तेजस्वी का कहना था कि बिहार में अभी तो बारिश का समय है. लोग फॉर्म (वोटर वेरिफिकेशन) कैसे भरेंगे. आधार को क्यों नहीं जोड़ रहे. राशन कार्ड क्यों नहीं जोड़ रहे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम कहते हैं... ये लोग कहते हैं... बिहार में बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमार के लोग आ गए हैं. इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर पलटवार किया. सिन्हा ने तेजस्वी पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










