
बाप-भाई का कत्ल, शहर-शहर घूमते कातिल, पीछा करती पुलिस... पहेली बनी जबलपुर की 'शातिर जोड़ी'
AajTak
15 मार्च को जबलपुर में हुई दोहरे कत्ल की वारदात ने पूरे देश को दहला दिया था. इस कत्ल का खुलासा तब हुआ जब कातिल जोड़ी में से एक ने अपने रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर ये बताया कि किसी ने उसके पिता राजकुमार विश्वकर्मा और 8 साल के भाई तनिष्क की हत्या कर दी है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को हुए डबल मर्डर केस में पुलिस पिछले 40 दिन से आरोपियों की तलाश कर रही है. जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे अफसर राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की तेजधार हथियार से वार कर के हत्या कर दी गई थी. कत्ल के बाद कातिलों ने बच्चे की लाश को फ्रिज में ठूंस कर बंद कर दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब खुद राजकुमार की बेटी ने अपने रिश्तेदारों को अपने मोबाइल फोन से एक वॉयस मैसेज भेजा था, लेकिन वो उस दिन से ही गायब है. वो अपने बॉयफ्रेंड मुकुल के साथ शहर-शहर घूम रही है. पुलिस को चकमा दे रही है. .लोकेशन नंबर-1 19 मार्च सुबह 8.30 बजे कलबुर्गी, कर्नाटक
कर्नाटक के कलबुर्गी के बस स्टैंड पर रोज की तरह मुसाफिरों की आवाजाही लगी है. इन्हीं मुसाफिरों के बीच लड़का-लड़की की एक जोड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही है, लेकिन ये वो जोड़ी है जो पुलिस के निगाहों में मोस्ट वॉन्टेड है. उन्हें मध्य प्रदेश के जबलपुर की पुलिस पिछले 47 दिनों से बेसाख्ता ढूंढ रही है. नीले रंग के एक सूटकेस और काले रंग का बैग लिए ये बस स्टैंड के वेटिंग लाउंज में कुछ देर के लिए नजर आती है. फिर आगे की सफर पर निकल जाती है.
लोकेशन नंबर-2 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे मथुरा, उत्तर प्रदेश
कलबुर्गी से 1494 किलोमीटर दूर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा. वक्त है दोपहर के 12 बजे. कलबुर्गी की तस्वीरों के ठीक 23 दिन बाद वही मोस्ट वॉन्टेड जोड़ी यहां भी नजर आती है. यहां दोनों की तस्वीरें तीन अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हुई हैं. एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक दुकान के बाहर नजर आते हैं. लड़का कुछ देर के लिए दुकान के अंदर दाखिल होता है, जबकि लड़की उसका इंतजार करती रहती है. दूसरे फुटेज में लड़का एक एटीएम बूथ के अंदर रुपए निकालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करता हुआ दिखता है. तीसरी और आखिरी फुटेज में दोनों कृष्ण जन्मभूमि के गेट के पास नजर आते हैं.
लोकेशन नंबर-3 11 अप्रैल दोपहर 2 बजे आईएसबीटी, चंडीगढ़
मथुरा के ठीक अगले ही दिन कातिल जोड़ी की तस्वीरें चंडीगढ़ के आईएसबीटी में कैद हुई. दोपहर का वक्त मोस्ट वॉन्टेड जोड़ी आईएसबीटी से अपने किसी नए सफर की शुरुआत करने जा रही है. लेकिन अब दोनों के पास लगेज पहले से ज्यादा हो चुका है. यहां दोनों के साथ पांच अलग-अलग बैग हैं. एक ब्लू सूटकेस, काले रंग का एक पिट्ठू बैग, लाल रंग का एक बैग, एक स्लिपिंग बैग और एक पाउच. यहां भी पुलिस को दोनों के चार अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं. लेकिन ये जोड़ी अब भी पुलिस और कानून के शिकंजे से बाहर है. यानी कदम कदम पर पुलिस बेशक इस मोस्ट वॉन्टेड कपल का पीछा कर रही हो, लेकिन हक़ीकत यही है कि हर जगह पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो चुके होते हैं. ये और बात है कि अब पुलिस को उम्मीद है कि दोनों के पास पैसों की कमी होने लगी हैं और ऐसे में दोनों जरूर ऐसी कोई ना कोई गलती करेंगे, जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाएगी.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





