
बाप-बेटी बनकर दो महीने तक लखनऊ के होटल में रुके थे छांगुर बाबा और नसरीन, मैनेजर ने बताई पूरी कहानी
AajTak
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गिरफ्तारी से पहले लखनऊ के जिस होटल में ठहरा था, वहां के मैनेजर ने कुछ हैरान करने वाली बातें बताई हैं. मैनेजर के मुताबिक, छांगुर और नसरीन बाप-बेटी बनकर उसके यहां रुके थे.
धर्मांतरण कांड का मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गिरफ्तारी से पहले लखनऊ के जिस होटल में ठहरा था, वहां के मैनेजर ने कुछ हैरान करने वाली बातें बताई हैं. मैनेजर के मुताबिक, छांगुर बाबा अपनी करीबी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के साथ विकास नगर इलाके में स्थित उनके ही होटल में रुका हुआ था. उस दौरान छांगुर और नसरीन बाप-बेटी बनकर आए थे. दोनों 16 अप्रैल को आए और 5 जुलाई को गिरफ्तार होने तक यहीं पर रुके थे.
ऑफ कैमरा होटल के मैनेजर ने बताया कि छांगुर बाबा 16 अप्रैल को आया था और होटल के रूम नंबर-102 में रुका था. बाप-बेटी बनकर दोनों ने कमरा बुक कराया था. पहले चार दिन के लिए होटल बुक हुआ फिर एक हफ्ते के लिए और बाद में 10-10 दिन के लिए होटल बुकिंग इक्सटेंड कराते रहे. इस दौरान नसरीन सिर्फ खाना लेने निकलती थी. उनका किसी से मिलना जुलना नहीं होता था.
यह भी पढ़ें: कौन है नीतू उर्फ नसरीन जिसे पत्नी की तरह अपने साथ रखता था छांगुर बाबा? करोड़ों की प्रॉपर्टी भी की उसके नाम
बकौल मैनेजर- उन्होंने 3 जुलाई को होटल का कमरा बदला. इसके बाद छांगुर बाबा और नीतू रोहरा रूम नंबर 104 में शिफ्ट हो गए. लेकिन दो दिन बाद 5 जुलाई को यूपी एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि होटल में ठहरने वाले दोनों बेहद शातिर किस्म के थे.
छांगुर बाबा ने पुलिस की सख्ती के बाद लखनऊ के विकास नगर की गुमनाम सी गली में स्थित इस होटल को अपना ठिकाना बनाया था. यह होटल पॉलिटेक्निक से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले रिंग रोड से महज 50 मीटर की दूरी पर अंदर पतली सी एक गली में खुला है. इसे बाबा ने लगभग ढाई महीने तक अपना अस्थाई ठिकाना बनाया था.
यह भी पढ़ें: पैसों का लालच, लड़कियों का ब्रेनवॉश और धर्मांतरण... बलरामपुर में उस मजार की कहानी, जहां बैठकर अंगूठी बेचता था छांगुर बाबा

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










