
बाथरूम में घंटों तक रखते थे बंद... बच्चों की देखभाल करने वाली लड़की को दी खौफनाक मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह
AajTak
20 सितंबर 2017 के दिन इंग्लैंड में लंदन शहर के फायर डिपार्टमेंट को एक फोन आया कि विंबलडन पार्क रोड के पास एक घर में अजीब से जलने की बदबू आ रही है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां घर के गार्डन में आग लगाकर एक कपल उसके सामने बैठा हुआ था. जब उनसे पूछा गया कि इस आग से इतनी गंदी बदबू क्यों आ रही है तो उन्होंने पहले तो अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन जब जांच की गई तो इस बदबू के पीछे एक रुला देने वाली कहानी सबके सामने आई. आखिर क्या था इस बदबू के पीछे का राज चलिए जानते हैं विस्तार से...
कहानी है फ्रांस की रहने वाली 20 वर्षीय सोफी लियोनेट (Sophie Lionnet) की. उसे बच्चों से बहुत ही ज्यादा लगाव था. वह चाहती थी कि आगे चलकर जो भी नौकरी वह करे उसमें ज्यादा से ज्यादा समय उसे बच्चों के साथ बिताने को मिले. साल 2015 में जैसे ही सोफी ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की तो उसने ऐसी ही किसी जॉब की तलाश शुरू कर दी. फिर उसने कुछ जगह नैनी (Nanny) की जॉब के लिए अप्लाई भी किया.
लेकिन वह दुनिया भी घूमना चाहती थी. इसलिए उसने नैनी की नौकरी के लिए अलग-अलग देशों में अप्लाई किया. 'The Sun' के मुताबिक, फिर 2016 में ही उसे इंग्लैंड से ऐसी ही नौकरी का ऑफर भी मिला. यहां एक परिवार को अपने दो छोटे बच्चों के लिए नैनी की जरूरत थी. सोफी ने बिना देर किए इस नौकरी के लिए हामी भर दी. फिर नौकरी के लिए वह जनवरी 2016 को लंदन के विंबलडन पार्क रोड में स्थित एक घर में आ पहुंची. यहां 4 लोगों का परिवार रहता था. इनमें 35 साल की सबरीना कोइडर (Sabrina Kouider) उसका पति 40 वर्षीय ओइसेम मेडूनी (Ouissem Medouni) और उनके दो बेटे (8 साल, 4 साल) शामिल थे.
परिवार ने बताया कि उनके दो छोटे बेटे हैं जिनकी देखभाल सोफी को करनी होगी. देखने में तो यह जोड़ा काफी परफेक्ट लग रहा था. लेकिन असल में दोनों पति-पत्नी के बीच में अच्छे रिश्ते नहीं थे. सबरीना एक फैशन डिजाइनर थी. जबकि, ओइसेम एक फाइनेंशियल एनालिस्ट की जॉब करता था. दोनों कभी भी एक दूसरे को टाइम नहीं देते थे. एक साथ घूमते-फिरते भी नहीं थे. बताया जाता है कि दोनों हमेशा एक दूसरे से दूरी सी बनाकर रखते थे.
सोफी और सबरीना के बीच हो गई थी दोस्ती जिस घर में यह परिवार रहता था, यहां सिर्फ दो ही बेडरूम थे और बाहर एक गार्डन था. इसलिए सोफी को यहां दोनों के बेटों के साथ एक ही कमरे में रहना पड़ रहा था. बच्चे काफी छोटे थे इसलिए सोफी को कमरे में एडजस्ट करने में कोई दिक्कत भी नहीं आ रही थी. इसके अलावा सबरीना और सोफी के बीच भी अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों अक्सर साथ में खूब सारा समय बितातीं. सोफी को यहां काफी अच्छा लग रहा था. वह रोज अपनी मां को फोन करके अपडेट देती थी कि आज उसने क्या किया उसका दिन कैसा बीता.
सोफी को परेशान करने लगा था दंपति लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चलीं. यहां शिफ्ट होने के कुछ ही महीनों बाद सोफी बहुत ही डिप्रेस्ड दिखने लगी. Daily Mail के मुताबिक, आस-पड़ोस के लोगों ने भी बताया कि शुरुआत में तो सोफी काफी खुश दिखती थी. लेकिन बाद में वह काफी परेशान दिखने लगी थी. वह किसी से भी ज्यादा बात नहीं करती. दरअसल, सोफी के डिप्रेशन का कारण था सबरीना और उसके पति ओइसेम का उसके प्रति बर्ताव. दोनों ने ही सोफी को परेशान करना शुरू कर दिया था. इसके पीछे कारण था सबरीना का एक्सबॉयफ्रेंड मार्क वॉल्टन (Mark Walton). मार्क एक म्यूजिक बैंड के साथ काम करता था और काफी रईस था.
सबरीना और मार्क दो साल चला रिलेशन यहां बता दें कि मार्क और सबरीना का अफेयर साल 2011 से लेकर 2013 तक चला. फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया. जब मार्क सबरीना के साथ रिलेशन में था तो उस समय वह सबरीना पर अंधा पैसा उड़ाता. सबरीना ने एक घर भी खरीदा था जिसकी किश्त भी मार्क ही देता था. लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हो गया तो मार्क ने उसे पैसा देना बंद कर दिया. इसके चलते सबरीना काफी नाराज हुई और उसने मार्क को सबक सिखाने की ठान ली थी. कई बार उसने मार्क के खिलाफ बेवजह बातों पर ही केस भी दर्ज करवाए थे. लेकिन जब पुलिस केस की जांच करती तो पता चलता कि मार्क ने तो ऐसा कुछ किया ही नहीं होता था जिसे लेकर सबरीना उसके खिलाफ केस दर्ज करवाती रहती थी. पुलिस ने भी सबरीना को हल्के में लेना शुरू कर दिया. फिर जब भी सबरीना मार्क के खिलाफ कोई केस दर्ज करवाती तो पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती. क्योंकि पुलिस को भी पता लग चुका था कि वह सिर्फ मार्क की इज्जत खराब करने के लिए यह सब कर रही है. इसी के चलते पुलिस ने साल 2015 में सबरीना को ही वार्निंग दे दी कि अगर उसने बेवजह मार्क के खिलाफ अब कोई भी मामला दर्ज करवाया तो उल्टा उसी पर कार्रवाई की जाएगी. इससे सबरीना का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






