
'बात बनी तो ठीक, नहीं तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी!
ABP News
Donald Trump on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर परमाणु समझौता नहीं हुआ तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
Donald Trump on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर वॉशिंगटन के साथ परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान को बहुत बुरा नतीजा झेलना पड़ सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बातचीत की आखिरी तारीख पास आती जा रही है.
ट्रंप ने यह बात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के एक दिन बाद कही. नेतन्याहू हाल ही में व्हाइट हाउस आए थे. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले एक महीने में बातचीत में कुछ आगे बात बनेगी लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो इसके गंभीर नतीजे होंगे.
ट्रंप ने दी चेतावनी
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हमें समझौता करना ही होगा. नहीं तो बात बहुत बिगड़ जाएगी. मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन डील करनी जरूरी है.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो उसे बहुत नुकसान होगा. अगर डील नहीं हुई तो फिर मामला बिल्कुल बदल जाएगा.'













