
बातों से ज्यादा इंटीमेसी को जरूरी मानते हैं विक्की कौशल, सुनकर हैरान रह गईं काजोल
AajTak
विक्की कौशल और कृति सेनन को 'टू मच' शो में देखा जाने वाला है. काजोल और ट्विंकल के शो में कृति ने अपने प्रेमी के बारे में खुलासा किया, जबकि विक्की ने सेक्स लाइफ को लेकर बात की.
विक्की कौशल और कृति सेनन, बॉलीवुड के दो चमकते सितारे हैं. दोनों एक्टर्स अपनी हालिया सफलताओं, विक्की की 'छावा' और कृति की 'क्रू' को एन्जॉय कर रहे हैं. दर्शकों के बीच मजबूत फैन फॉलोइंग बना चुके विक्की कौशल और कृति सेनन, जल्द चैट शो 'टू मच' में दिखेंगे. काजोल और ट्विंकल खन्ना के 'टू मच' के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है. इसमें विक्की कौशल ने ऐसी बात कह दी कि सभी के होश उड़ गए.
विक्की और कृति की मस्ती
प्रोमो में विक्की हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए आए. ट्विंकल ने मजाक में कहा कि वो नमस्ते कर रहे हैं और पूछा कि वो यंग लड़कियों से कैसे मिलते हैं. इसपर विक्की ने चुलबुले अंदाज में जवाब दिया, 'यंग गर्ल्स के तो पैर छू लेता हूं मैं.' कृति ने तुरंत रिएक्शन दिया, 'पैर छूएगा तो मार खाएगा.' ट्विंकल, काजोल और कृति ने विक्की का वायरल 'तौबा तौबा' हुक स्टेप भी ट्राई किया. फिर बातचीत कृति की लव लाइफ पर पहुंची.
कृति सेनन के लवर के बारे में पूछे जाने पर कृति ने स्वीकार किया कि 'उनका पार्टनर इंडस्ट्री से नहीं हैं.' ट्विंकल ने चिढ़ाते हुए कहा, 'मुझे उनका नाम पता है लेकिन मैं बता नहीं सकती, क्योंकि वो खुद नहीं बता रही.' वैसे बता दें कि कृति सेनन के यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट करने की अफवाहें हैं. दोनों को अक्सर छुट्टियों, त्योहारों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है. विक्की ने भी मजाक में कहा कि वे काजोल और ट्विंकल दोनों से बहुत डरते हैं.
विक्की कौशल की बात सुनकर चौंकी काजोल
प्रोमो का सबसे चर्चित पल गेम सेगमेंट में आया, जहां मेहमानों को 'हां' या 'नहीं' चुनना था. काजोल ने पूछा कि 'अच्छा सेक्स अच्छी बातचीत से ज्यादा जरूरी है.' इस स्टेटमेंट के पक्ष में विक्की तुरंत खड़े हो गए. ये देखकर सभी हंसने लगे. ट्विंकल ने भी विक्की कौशल का साथ दिए. ऐसे में एक्टर ने शरारत भरे अंदाज में कहा, 'देखो बातें तो होती रहेंगी.' प्रोमो का अंत विक्की और कृति के शो से निकलते हुए हुआ, उन्होंने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर कहते हुए, 'बहुत पिटाई हुई.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










