
बातचीत से पहले चीनी मीडिया ने जारी किया गलवान में झड़प का वीडियो
AajTak
चीन ने पिछले साल जून में हुई खूनी झड़प के दौरान मारे गए चार सैनिकों की जानकारी भी साझा की है. इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे.
पिछले साल जून में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद चीन ने पहली बार माना है कि झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे. अब चीन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय सैनिकों की ओर से चीनी क्षेत्र में घुसने की कोशिश की गई. (Input- Shiv Aroor) दरअसल, चीनी सरकारी मीडिया की ओर से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि गलवान घाटी में हुई झड़प का ऑन-साइट वीडियो है. यह दिखाता है कि किस तरह से भारतीय सैनिकों ने धीरे-धीरे चीन के क्षेत्र में घुसने की कोशिश की. यानी अब जबकि भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की एक और वार्ता हो रही है और हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं तो इस बीच चीन ने प्रोपेगेंडा वीडियो जारी कर दिया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











