
बाढ़ से दिल्ली से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा... दिल्ली सरकार अलर्ट, लिए 10 बड़े फैसले
AajTak
दिल्ली में जहां एक तरफ यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है तो वहीं अब राजधानी में बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है. डेंगू-मलेरिया दिल्ली में आने वाले अगले संकट हो सकते हैं. इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक मेगा प्लान तैयार किया है. इस प्लान के कई चरणों में जहां सरकार एक तरफ तो बीमारियों की रोकथाम के उपाय करेगी तो वहीं नागरिकों को भी जागरूक करेगी.
एक तरफ जहां दिल्ली इस वक्त बाढ़ से जूझ रही है तो वहीं आने वाले निकट भविष्य देश की राजधानी पर कई तरह की बीमारियों का संकट भी गहरा रहा है. राजधानी के सामान्य से लेकर पॉश इलाकों में यमुना का पानी भरा हुआ है. धीरे-धीरे नदी का जलस्तर तो घटने लगा है, लेकिन इलाकों में घुसा पानी जो कि ठहर चुका है, वह बीमारियों को दावत देगा. आने वाले महीने में दिल्ली डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया से परेशान हो सकती है.
दिल्ली सरकार ने बनाया है मेगा प्लान अलग-अलग इलाकों में बाढ़ और बारिश का पानी जमा होने से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक मेगा प्लान तैयार किया है. इस प्लान के कई चरणों में जहां सरकार एक तरफ तो बीमारियों की रोकथाम के उपाय करेगी तो वहीं नागरिकों को भी जागरूक करेगी ताकि वह भी अपना बचाव कर पाएं.
सरकार ने इस पूरे मेगा प्लान को 10 पॉइंट्स में कवर किया है, जानिए क्या है बीमारियों से बचाने की सरकार की योजना
1. डेंगू वायरस के सीरोटाइप की पहचान दिल्ली सरकार प्रभावी उपचार और रोकथाम के लिए प्रयोगशालाओं में प्रचलित डेंगू वायरस के सीरोटाइप की पहचान करेगी. सीरोटाइप की पहचान से लाभ ये होगा कि इससे ये पता चल सकेगा कि डेंगू बुखार अपने साथ किस तरह के लक्षण लेकर आ रहा है. इन लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द सबसे आम होते हैं. कुछ मामले में पीलिया और मलेरिया जैसे सह-लक्षण भी दिखाई देते हैं. लक्षणों का पता चलने से रोकथाम आसान हो सकेगी.
2. हेल्पलाइन नंबर 1031 कोविड महामारी के दौरान इस्तेमाल किया गया हेल्पलाइन नंबर 1031 का प्रयोग किया जाएगा. इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग डेंगू के इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाएगा. मरीज और उसके परिजनों को डेंगू आदि मौसमी बीमारी की जानकारी और सहायता इस नंबर पर उपलब्ध कराई जाएगी.
3. 24 घंटे वाले कंट्रोल रूम डेंगू की जांच और उपचार की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे चलने वाले स्ट्रांग कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे. ताकि मामलों की तेजी से जांच हो सके. इलाज में देरी न हो और सही समय पर उपचार मिल सके. इसके साथ ही मामलों की बढ़ती-घटती संख्या पर भी नजर रखी जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











