
बाढ़ को लेकर भारत ने किया अलर्ट, लेकिन... पाकिस्तानी अधिकारी ने किया ये दावा
AajTak
पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने हालिया बाढ़ को लेकर कूटनीतिक चैनल के जरिए जानकारी साझा की है, लेकिन यह पहले जितनी विस्तृत नहीं थी. पाकिस्तान ने भारत से सिंधु जल संधि का पूर्ण पालन करने की अपील की. साथ ही, पाकिस्तान ने BRICS सदस्यता को लेकर गंभीरता जताई और बताया कि रूस उसका समर्थन कर रहा है.
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने हालिया बाढ़ को लेकर कूटनीतिक चैनल के जरिए जानकारी साझा की है, लेकिन यह पहले जितनी विस्तृत नहीं थी. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही और भारत से सिंधु जल संधि का पूर्ण पालन करने की अपील की.
पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, "भारतीय पक्ष ने विभिन्न नदियों में बाढ़ के बारे में कुछ जानकारी कूटनीतिक चैनलों के जरिए साझा की है. हालांकि, यह उतनी विस्तृत नहीं है जितनी पहले हुआ करती थी."
यह भी पढ़ें: चीन में पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का 'कैमरा मैराथन', शी, पुतिन, किम के साथ दिखने की जद्दोजहद
पाकिस्तानी अधिकारी ने यह भी कहा कि इस बार सिंधु जल आयुक्त के स्थापित चैनल का इस्तेमाल नहीं किया गया. उनके मुताबिक, भारत को चाहिए कि वह संधि के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करे.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में रखना भी शामिल था. यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता से बनी थी और भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के वितरण और उपयोग को नियंत्रित करती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








