
बाढ़ आई तो गौशाला में ताला डाल गए 'महाराज जी', पानी उतरा तो दूर-दूर तक पेड़ों पर लटके मिले गायों के शव
AajTak
MP के राजगढ़ जिले में गायों की मौत से हड़कंप मच गया है. इसको लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. अभी तक 25 गायों के शव मिल चुके हैं. जिनमें 23 गाय व 2 छोटे बछड़े हैं. फिलहाल पुलिस ने गौशाला संचालक समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के निंद्रा खेड़ी गांव में प्रीतम गौशाला की गायें बाढ़ के पानी में बह गईं. तीन दिन बाद पानी कम होने पर गोवंश के शव खेत, नदी, झाड़ियों और पेड़ पर लटके मिले. गौशाला की 25 गायों की मौत हो गई है. इसे लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. शिकायत के बाद तलेन थाना पुलिस ने गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जिले के तलेन के समीप निंद्राखेड़ी गांव में प्रीतम राजपूत उर्फ प्रीतम महाराज गौशाला का संचालन करते हैं. इस गौशाला में तकरीबन 100 गायें रखी जाती हैं. राजगढ़ में लगातार बारिश होने से उगल नदी में आई बाढ़ के कारण गौशाला के संचालक और कर्मचारी गौशाला में ताला लगाकर चले गए. जिसके कारण गौशाला में बंद गोवंश नदी के पानी में बह गए.
बुधवार को तलेन थाना के प्रभारी उमेश मुकाती ,नायब तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ को सूचना मिली कि गौशाला से आधे किलोमीटर की दूरी पर 25 गायों के शव पड़े हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के साथ हिन्दू संगठन के लोगों ने गायों के शव पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया. मृत गायों में 23 गाय और 2 छोटे बछड़े हैं.
पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित दो अन्य कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर ली है. जिसमें गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि गायों का मरना बहुत ही दुखद घटना है. इस घटना की सूचना थाना तलेन के निंद्रा खेड़ी से मिली है कि नदी में जब पानी उफान पर था, तब गोशाला का ताला नहीं खोला गया. जिस कारण 25 गायों की मौत हो गई. जिसमें 23 गाय और 2 बछड़े हैं. उनको विधिवत दफनाया गया है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ धारा 429, 34 में मामला दर्ज किया गया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









