
बाजरा केक, मशरूम... PM मोदी के स्टेट डिनर में होंगी ये डिशेज, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने की खास तैयारियां
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में दिए जाने वाले स्टेट डिनर का मेन्यू सामने आया है. पीएम मोदी लंबे समय से बाजरे की खेती और इसे भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को शामिल किया है. यह स्टेट डिनर पूरी तरह से शाकाहारी होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने 21 जून को संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई की. वह आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. इसके बाद व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा.
पीएम मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले इस स्टेट डिनर का मेन्यू सामने आया है. पीएम मोदी लंबे समय से बाजरे की खेती और इसे भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को शामिल किया है. यह स्टेट डिनर पूरी तरह से शाकाहारी होगा.
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने गेस्ट शेफ नीना कर्टिस, व्हाइट हाउस के एग्जिक्यूटिव शेफ क्रिस कोमरफोर्ड और व्हाइट हाउस के एग्जिक्यूटिव पेस्ट्री शेफ सूजी मॉरिशन के साथ मिलकर इस स्टेट डिनर के मेन्यू को तैयार किया है.
स्टेट डिनर में क्या-क्या?
पीएम मोदी को दिए जाने वाले स्टेट डिनर के फर्स्ट कोर्स मील में मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कोर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वॉटरमेलन और टैंगी एवेकैडो सॉस शामिल हैं. जबकि मेन कोर्स में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम, क्रीमी सैफरन इन्फ्यूज रिसोटो को शामिल किया गया है. इसके अलावा सुमैक रोस्टेड सी-बास, लेमन योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया है.
स्टेट डिनर की जानकारी देते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने कहा कि कल रात, व्हाइट हाउस का साउथ लॉन विशेष अतिथियों से सराबोर होगा. तिरंगे की थीम पर साउथ लॉन के पवेलियन को सजाया गया है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









