
बागपत में उत्तराखंड पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल
AajTak
Road accident in Uttar Prades: हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल से पांच पुलिसकर्मी तीन कैदियों को पेश करने के लिए हरियाणा गए थे.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे (Uttar Pradesh Road accident) में उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल से पांच पुलिसकर्मी तीन कैदियों को पेश करने के लिए हरियाणा गए थे. अदालत में कैदियों की पेशी होने के बाद बागपत के रास्ते उत्तराखंड लौट रहे थे. तभी पीछे से एक ट्रक ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण हादसा हो गया.
एसपी ने बताया कि इस सड़क हादसे में गाड़ी में सवार पांच पुलिस वालों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और चार पुलिस वाले घायल हो गए. उन्होंने बताया कि गाड़ी में बैठे तीनों कैदियों को भी हादसे में चोट लगी है.
ट्रक को किया गया जब्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद एक्शन लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है. हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








