
बाउचर बोले- डिविलियर्स T20 में अब भी बेजोड़, पर वापसी नहीं करने की ये है वजह
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि एबी डिविलियर्स अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करके टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के अपने कारण हैं.
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि एबी डिविलियर्स अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करके टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के अपने कारण हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को घोषणा की थी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी नहीं करने का फैसला किया है. उनके पूर्व साथी और वर्तमान राष्ट्रीय कोच बाउचर ने डिविलियर्स के फैसले के कारण बताए और कहा कि वह पिछले कुछ समय से टीम संयोजन का हिस्सा रहे किसी खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












