
बाइडेन सरकार ने जिन-जिन को दिए ग्रीन कार्ड, उनकी होगी जांच... गोलीकांड के बाद ट्रंप के रडार पर ये 19 देश
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर किए गए शरणार्थी मामलों और 19 देशों के नागरिकों को जारी किए गए ग्रीन कार्ड की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया है. यह कदम वॉशिंगटन डी.सी. में दो नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुई शूटिंग के बाद लिया गया, जिसमें 2021 में अमेरिका आए अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकानवाल का नाम जुड़ा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर किए गए शरणार्थी मामलों और 19 देशों के नागरिकों को जारी किए गए ग्रीन कार्ड की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया है. यह जानकारी अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने गुरुवार को दी.
वॉशिंगटन में शूटिंग के बाद लिया गया फैसला
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब US Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने नई गाइडलाइन जारी की है, जो स्क्रीनिंग मानकों को और कड़ा करती है. यह फैसला वॉशिंगटन डी.सी. में दो नेशनल गार्ड के सदस्यों पर शूटिंग के बाद लिया गया, जिसमें एक अफगान नागरिक शामिल था, जो 2021 में अमेरिका आया था.
USCIS के निदेशक जोसफ एडलो ने कहा कि नई नीति के तहत अधिकारी आवेदक के मूल देश को अहम नकारात्मक कारक मान सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हर विदेशी का अधिकतम स्तर पर वैरिफिकेशन और जांच हो. अमेरिकियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.'
रडार पर ये 19 देश
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित 19 देश वे हैं जो जून में जारी राष्ट्रपति उद्घोषणा में पूर्ण या आंशिक प्रवेश प्रतिबंध में शामिल थे: अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, एरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, यमन, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









