
बाइडेन के खतरनाक देश बताने पर भड़की पाकिस्तानी सेना, दिया जवाब
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइेडन के पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देशों में से एक बताने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना ने भी पाकिस्तान में परमाणु सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डेन के पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देशों में से एक बताने के बाद से ही पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने बयान भी जारी किया है. पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के नाते, पाकिस्तान ने परमाणु सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमावली के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए हैं.
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग की ओर से यह बयान रावलपिंडी में 252वें कोर कमांडर्स सम्मेलन के दौरान दिया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने की थी.
रावलपिंडी में हुए सम्मेलन में सेना की ओर से जारी बयान में कहा कि गया कि फोरम ने पाकिस्तान की मजबूत परमाणु कमान और देश की रणनीतिक संपत्ति से सबंधित सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह विश्वास जताया है.
पाकिस्तान की सेना की ओर से यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हाल ही में दिए तीखे बयान के बाद आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सामंजस्य के ही परमाणु हथियार हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान के बाद ही पूरे विश्व में हड़कंप मच गया. कुछ ही समय पहले साउथ एशिया में पाकिस्तान को अपना खास सहयोगी बताने वाले अमेरिका की ओर से इस तरह की टिप्पणी की पाकिस्तान को भी उम्मीद नहीं थी.
शहबाज शरीफ ने दिया था जो बाइडेन का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी जवाब दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जो बाइडेन के इस बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









