
बाइडेन की हड्डियों तक फैल चुके प्रोस्टेट कैंसर का इलाज क्यों मुश्किल, जानें- क्या कह रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडेन की शारीरिक और मानसिक स्थिति काफी चर्चा में रही थी. शारीरिक दिक्कतों की वजह से बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हट गए थे और उनकी जगह कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से खड़ी हुई थी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है. उनका यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है. इसका मतलब है कि कैंसर को अब ठीक नहीं किया जा सकता. लेकिन इलाज के लिए इसे कुछ साल तक नियंत्रित किया जा सकता है.
नॉर्थवेस्टर्न हेल्थ नेटवर्क के कैंसर प्रोग्रम के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. क्रिस जॉर्ज का कहना है कि प्रोस्टेट कैंसर जब हड्डियों तक फैल जाता है तो उसाक इलाज संभव नहीं हो पाता लेकिन इसे कुछ साल के लिए नियंत्रित किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि जब कैंसर हड्डियों तक फैल जाता है तो इसका मतलब है कि यह स्टेज 4 का कैंसर है. इसका मतलब है कि कैंसर का इलाज संभव नहीं है. ऐसा कोई इलाज नहीं है, जो इसे ठीक कर सके. लेकिन आप इसे कुछ साल तक कंट्रोल कर सकते हैं. दो या तीन साल इसे कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन कुछ भाग्यशाली मरीज चार, पांच, यह या इससे ज्यादा समय तक कंट्रोल कर सकते हैं.
जारी बयान के मुताबिक, 82 साल के बाइडेन को कुछ समय से पेशाब करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. डॉक्टर का रुख करने पर प्रोस्टेट कैंसर का पता चला. इलाज के लिए उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
ओरलैंडो हेल्थ मेडिकल ग्रुप की यूरोलॉजिस्ट डॉ. जैमिन ब्रह्मभट्ट ने कहा कि बाइडेन की एंड्रोजेन थेरेपी हो सकती है. जिन मरीजों में प्रोस्टेट कैंसर का पता चलता है, उनमें से अधिकतर का इलाज डायग्नोसिस के साथ ही शुरू हो जाता है. इस तरह एंड्रोजन डिप्रिवेशन थेरेपी के साथ इलाज शुरू होती है जो एक तरह से हार्मोन कास्ट्रेशन की तरह है. इससे कैंसर को धीमा करने की कोशिश की जाती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडेन की शारीरिक और मानसिक स्थिति काफी चर्चा में रही थी. शारीरिक दिक्कतों की वजह से बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हट गए थे और उनकी जगह कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से खड़ी हुई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









