
बाइक वाले ने कुचला तो सांपों ने किया रेस्क्यू, Video देखकर हो जाएंगे दंग
AajTak
समस्तीपुर के मुसेपुर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, यहां सड़क दुर्घटना का शिकार हुए सांप को बचाने के लिए अन्य सांप आते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं.
बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क हादसे (Road Accident) में घायल सांप (Injured Snake) को बचाने के लिए अन्य सांप आते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं.
मामला जूट मिल रोड के मुसेपुर का है. बताया जा रहा है कि सांप सड़क से गुजर रहा था कि तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे कुचल दिया. काफी देर तक सांप बेसुध होकर बीच सड़क पर ही पड़ा रहा. तभी अचानक से उसी प्रजाति के अन्य सांप वहां आते हैं और बड़ी मुश्किल से उसे बीच सड़क से किनारे ले आते हैं.
इसके बाद भी वे काफी देर तक उस सांप के साथ लिपटे रहते हैं. देखकर ऐसा लगता है जैसे वो उसका ध्यान रख रहे हों.
लोगों ने बनाया वीडियो पूरा दृश्य देखकर वहां खड़े लोग भी काफी हैरान थे. लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया (Social media) पर खूब वायरल हो रहा है. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आज के समय में जहां इंसान दूसरे इंसान की मदद नहीं करता. वहीं, सांपों ने वह कर दिखाया जिसे देखकर लोगों का भी दिल पिघल गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











