
बाइक को टक्कर मार तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, एक की मौत, 6 घायल
AajTak
नोएडा के पृथला खजरपुर में तेज रफ्तार कार 7 लोगों को कुचलते हुए डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी मौके से फरार है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद डाला. हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना के पृथला खजरपुर के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई. जबकि 4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
उधर, पुलिस ने FIR दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गौर सिटी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी. जैसे ही कुछ लोग बाइक सवार के पास आकर खड़े हुए तो कार उन्हें भी कुचलते हुए डिवाइडर के पास जाकर टकरा गई. आनन-फानन में आरोपी कैब ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है. जबकि उसकी पत्नी और बच्ची समेत 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हाथरस में बाइक हादसे में एक की मौत इससे पहले हाथरस के एटा रोड स्थित गांव टोली में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका छोटा भाई घायल हो गया. मृतक के पिता ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई. हसायन थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर निवासी पप्पू सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र बंटी उर्फ बंटू सिंह (25) नौ अप्रैल की रात सात बजे अपनी ससुराल खुशलपुर कचौरा से बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसके साथ बाइक पर उसका छोटा बेटा रमेश चंद्र भी बैठा हुआ था. गांव टोली से आगे सामने से आती हुंडई अमेज कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर में गंभीर रूप से घायल बंटी की मौके पर ही मौत हो गई.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








