
बाइक की चेन बनाने वाली इस कंपनी ने इंवेस्टर्स को बनाया अमीर, सालभर में पैसा डबल
AajTak
LGB Stock Price: इस स्टॉक ने पिछले कुछ साल में अपने निवेशकों को काफी बढ़िया रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में तो कंपनी के शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया.
कोरोना महामारी के बावजूद पिछले डेढ़ साल में कई स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है. कई शेयरों ने तो कुछ महीनों में ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया. इनमें एलजी बालाकृष्णन एंड ब्रदर्स लिमिटेड (LG Balakrishnan and Brothers Limited) का स्टॉक भी शामिल है. साल भर में इस स्टॉक की कीमत (LGB Stock Price) 293 रुपये से 114 फीसदी चढ़कर 627 रुपये पर पहुंच गई. इस तरह इस शेयर ने एक साल में अपने इंवेस्टर्स के निवेश को डबल कर दिया.
पिछले 10 साल में इतना चढ़ गया स्टॉक
ऐसा नहीं है कि पहली बार कंपनी के स्टॉक के भाव में इतनी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का स्टॉक पिछले 10 साल में करीब 700 फीसदी तक चढ़ चुका है.एक लाख के हुए 2.14 लाख रुपये अगर एक साल पहले किसी व्यक्ति ने इस स्टॉक में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसके इंवेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 2.14 लाख रुपये पर पहुंच गई होगी.
इतना है कंपनी का मार्केट कैप
कंपनी का बाजार पूंजीकरण (LGB M-Cap) 1,928 करोड़ रुपये पर है. कंपनी का स्टॉक पांच दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मुविंग एवरेज से ऊपर है.
जानिए क्या है ब्रोकरेज हाउस का मानना

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











