
बांह में सुई, चेहरे पर स्माइल...वायरल हो गई पीएम मोदी की ये तस्वीर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई. इसकी तस्वीर जारी की गई है. वैक्सीन लगवाते वक्त पीएम मोदी मुस्कुराते दिख रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी को वैक्सीन पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने लगाई.
देश में आज वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हो गया है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई. इसकी तस्वीर जारी की गई है. वैक्सीन लगवाते वक्त पीएम मोदी मुस्कुराते दिख रहे हैं. पीएम मोदी ने लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है. पीएम ने कहा है कि बेफिक्र होकर टीका लगवाएं और देश को कोरोना मुक्त बनवाने में मदद करें. Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS. Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19. I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट करके वैक्सीन लगवाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेज रफ्तार से हमारे वैज्ञानिकों और डाक्टरों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी है, वो काफी अहम है. पीएम को भारत बायाटेक की कोवैक्सीन लगाई गई है. अब इससे कोवैक्सीन को लेकर सारे शक शुबहे दूर होंगे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









