
बांग्लादेश ही नहीं... इन देशों की भी हो चुकी है वर्ल्ड कप से छुट्टी, जानें ICC विवाद की पूरी हिस्ट्री
AajTak
पिछले करीब तीन हफ्ते से आईसीसी और बांग्लादेश के बीच रस्साकसी जारी थी. बांग्लादेश अपन वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर खेलने की जिद पर अड़ा था. लेकिन आईसीसी ने साफ कह दिया था कि उसे भारत में ही खेलना होगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले उसकी जगह अब स्कॉटलैंड की सरप्राइज एंट्री हुई है. पिछले करीब तीन हफ्ते से आईसीसी और बांग्लादेश के बीच रस्साकसी जारी थी. बांग्लादेश अपन वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर खेलने की जिद पर अड़ा था. लेकिन आईसीसी ने साफ कह दिया था कि उसे भारत में ही खेलना होगा.
आखिरकार आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला लिया. अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा पहली बार हुआ है. जवाब है नहीं- यह पहली बार नहीं है. क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है, जब टीमें ICC टूर्नामेंट में खेलने से पीछे हट गईं या किसी होस्ट देश में जाने से इनकार कर दिया. आइए उन दिलचस्प किस्सों की तरफ चलें-
1. 1996 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की श्रीलंका ‘ना’
1996 का वर्ल्ड कप, उपमहाद्वीप में जश्न का माहौल, पर श्रीलंका में गृहयुद्ध और कोलंबो धमाका सब पर भारी पड़ गया. भारत और पाकिस्तान ने एक दोस्ती मैच खेलकर श्रीलंका को सपोर्ट दिखाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने कोलंबो जाने से साफ इनकार कर दिया- परिणाम- श्रीलंका को वॉकओवर!
सबसे दिलचस्प ये कि वही श्रीलंका लाहौर में फाइनल जीतकर विश्व चैम्पियन बना. इतिहास का एक अनोखा ट्विस्ट, जहां ‘ना’ झेलने वाला देश ट्रॉफी लेकर लौटा.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की निकली अकड़... ICC ने T20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, इस टीम की हुई एंट्री

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












