
बांग्लादेश: वेंटिलेटर पर खालिदा जिया लेकिन लड़ेंगी चुनाव! इस सीट से भरा पर्चा
AajTak
बांग्लादेश में आगामी चुनाव से पहले बीएनपी की ओर से बड़ी सियासी गतिविधि देखने को मिली है. पार्टी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया की ओर से बोगुरा-7 सीट से नामांकन दाखिल किया गया, जबकि उनके बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 के साथ-साथ बोगुरा-6 सीट से भी पर्चा भरा है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया की ओर से सोमवार को बोगुरा-7 संसदीय सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया. पार्टी प्रमुख के सलाहकार हेलालुज्जामान तालुकदार लालू ने दोपहर करीब 3.00 बजे डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर तौफीकुर रहमान के ऑफिस में यह नामांकन जमा किया. हालांकि एक दिन पहले खबर आई थी कि अस्पताल में भर्ती खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं.
बोगुरा-7 सीट से खालिदा जिया मैदान में
नामांकन दाखिल करने के दौरान खालिदा जिया की ओर से बीएनपी के वरिष्ठ नेता इनामुल हक शाहीन और इनामुल हक नातुन समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे. हेलालुज्जामान तालुकदार लालू ने कहा कि बोगुरा-7 सीट का बीएनपी के लिए खास ऐतिहासिक महत्व है. इसी क्षेत्र के गाबटोली उपजिला में बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान का निवास रहा है. खालिदा जिया ने पहली बार 1991 के चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी और इसके बाद 1996 और 2001 के चुनावों में भी इसी क्षेत्र से विजयी रहीं.
खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने भी भरा पर्चा
इसके अलावा बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान भी ढाका-17 सीट से चुनाव लड़ेंगे. सोमवार को उनकी ओर से आगामी चुनाव के लिए ढाका-17 सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया गया. इसके साथ ही तारिक रहमान बोगुरा-6 सीट से भी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.
द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक रहमान की ओर से उनकी पार्टी के नेताओं ने दोपहर के आसपास सेगुनबागीचा स्थित ढाका डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए. इस नामांकन के साथ राजधानी की अहम सीटों में शामिल ढाका-17 से उनका चुनावी दांव औपचारिक रूप से तय हो गया है, जिसमें गुलशन, बनानी और बारिधारा जैसे इलाके आते हैं. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब तारिक रहमान करीब 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









