
बांग्लादेश: रेल क्रॉसिंग पर 11 की मौत, वाहन को एक किमी तक घसीटते ले गई ट्रेन
AajTak
पुलिस का कहना है कि मरने वाले 9 यात्रियों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक हाथाजरी उपजा के अमन बाजार इलाके में स्थित 'आर एंड जे प्लस' नामक कोचिंग सेंटर के छात्र और शिक्षक थे. मृतक चार शिक्षक जीसन, साजिब, रकीब और रेडवान थे. ये सभी लोग माइक्रोबस से वाटरफॉल देखकर लौट रहे थे. घटना चट्टोग्राम के मीरशराय उपजिला की है.
बांग्लादेश में ट्रेन की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. मरने वाले स्टूडेंट और टीचर हैं. ये सभी लोग माइक्रोबस से वाटरफॉल देखकर लौट रहे थे. घटना चट्टोग्राम के मीरशराय उपजिला की है. घटना के वक्त रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला था, इसलिए ड्राइवर ने ट्रेन का ध्यान नहीं दिया. हादसे के बाद ट्रेन बस को एक किमी दूर तक घसीटते हुए ले गई.
पुलिस का कहना है कि मरने वाले 9 यात्रियों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक हाथाजरी उपजा के अमन बाजार इलाके में स्थित 'आर एंड जे प्लस' नामक कोचिंग सेंटर के छात्र और शिक्षक थे. मृतक चार शिक्षक जीसन, साजिब, रकीब और रेडवान थे. बाकी पांच की पहचान हिशाम, आयत, मारुफ, तसफिर और हसन स्टूडेंट के रूप में हुई. ये सभी एसएससी और एचएससी की तैयारी कर रहे थे.
ये 6 लोग घायल हुए हैं...
6 घायलों में माइक्रोबस हेल्पर तौकिद इब्ने शॉन, 11वीं कक्षा के छात्र मोहम्मद माहिम, तनवीर हसन ह्रीदोय, मोहम्मद इमोन और एसएससी उम्मीदवार तशमीर पाबेल और मोहम्मद सैकोट शामिल हैं.
अचानक सामने आ गई ट्रेन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









