
बांग्लादेश: रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ के सिलसिले में 5 लोग गिरफ्तार
AajTak
सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घटना के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति से जुड़े किसी भी अवशेष या कलाकृति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जबकि ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मचारी और एक आगंतुक के बीच पार्किंग टिकट को लेकर झगड़ा हुआ था.
बांग्लादेश (Bangladesh) में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ के सिलसिले में करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि टैगोर से जुड़ी किसी भी धरोहर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हुई तोड़फोड़ के बाद बंद किया गया रवींद्र कचहरीबाड़ी यानी रवींद्र स्मारक संग्रहालय शुक्रवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया है.
सिराजगंज जिले के कचहरीबाड़ी में स्थित टैगोर परिवार का पैतृक घर और राजस्व कार्यालय है. साल 1840 में रवींद्रनाथ टैगोर के दादा द्वारकानाथ टैगोर द्वारा खरीदा गया यह परिसर नोबेल पुरस्कार विजेता के लिए एकांतवास की पसंदीदा जगह थी, जिन्होंने इस जगह पर अपनी कई साहित्यिक रचनाएं मुकम्मल कीं.
मंत्रालय ने जारी किया बयान
सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घटना के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति से जुड़े किसी भी अवशेष या कलाकृति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जबकि ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मचारी और एक आगंतुक के बीच पार्किंग टिकट को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के बाद, भीड़ ने कचहरीबाड़ी के सभागार पर हमला किया और तोड़फोड़ की और संस्थान के एक निदेशक की पिटाई की.
बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने अलग-अलग जांच समितियां बनाई हैं और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें कहा गया है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए अधिकारियों के द्वारा कोशिशें की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: दंगाइयों ने तोड़ी थी रबीन्द्रनाथ टैगोर की हवेली, भारत की आपत्ति के बाद बांग्लादेश ने उठाया ये कदम

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











