
'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हुए, उनके घर जलाए गए', संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
12 फरवरी को जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में ये भी उल्लेख किया गया है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसक भीड़ के हमले शेख हसीना के भारत भागने से पहले ही शुरू हो गए थे. रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि हिंदुओं के साथ-साथ चटगांव हिल ट्रैक्ट्स में अहमदिया मुसलमानों और स्वदेशी समूहों को भी बांग्लादेश में अत्याचारों का सामना करना पड़ा.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को 'अतिरंजित प्रचार' कहने वाले मोहम्मद यूनुस के दावे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक रिपोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस रिपोर्ट में हिंदू मंदिरों पर हमले, घरों को जलाने और भीड़ द्वारा की गई हिंसा के ठोस सबूत पेश किए गए हैं. संयोग से इस फैक्ट फाइंडिंग टीम को यूनुस की अंतरिम सरकार के निमंत्रण पर भेजा गया था.
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था. हिंसा के दौरान बांग्लादेश की 17 करोड़ आबादी में लगभग 8 फीसदी हिंदुओं को घातक हमलों का सामना करना पड़ा, उनके घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की गई.
अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के एक सप्ताह बाद रिपोर्टों को खंगाला गया और बांग्लादेश के सूत्रों से बात की गई. जिसमें बताया गया कि बांग्लादेश में शेख हसीना शासन के पतन के बाद तीन दिन तक हुई अराजकता में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की 200 से अधिक घटनाएं हुईं, जिनमें 5 हत्याएं भी शामिल हैं. हालांकि, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की आलोचना की, तब भी यूनुस ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को कमतर आंकते हुए इसे देश को अस्थिर करने के उद्देश्य से राजनीतिक उद्देश्यों के साथ "अतिरंजित प्रचार" बताया.
12 फरवरी को जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में ये भी उल्लेख किया गया है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसक भीड़ के हमले शेख हसीना के भारत भागने से पहले ही शुरू हो गए थे. रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि हिंदुओं के साथ-साथ चटगांव हिल ट्रैक्ट्स में अहमदिया मुसलमानों और स्वदेशी समूहों को भी बांग्लादेश में अत्याचारों का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान और उसके बाद चटगांव पहाड़ी क्षेत्र में हिंदू समुदाय, अहमदिया मुसलमानों और स्थानीय समूहों के सदस्यों पर भीड़ द्वारा हिंसक हमले किए गए, जिनमें घरों को जलाना और पूजा स्थलों पर हमले शामिल थे.
हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों ने पहले दावा किया था कि यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने उन्हें पर्याप्त रूप से सुरक्षा नहीं दी है. नवंबर में समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के हवाले से बताया कि अगस्त 2024 में शेख हसीना को भागने के लिए मजबूर किए जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को 2,000 से अधिक हमलों का सामना करना पड़ा.
विदेश मंत्रालय के राज्यमंत्री (MoS) कीर्तिवर्धन सिंह ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि 26 नवंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में 23 हिंदुओं की मौत और बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाओं का हवाला दिया गया है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










