
बांग्लादेश में ‘समानांतर सरकार’... तारिक रहमान पर अंकुश रखने के लिए शेडो कैबिनेट बनाने की तैयारी
AajTak
डेढ़ साल की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आखिर तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश को एक चुनी हुई सरकार मिलने जा रही है. उनकी पार्टी BNP ने दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीता है. लेकिन, उन पर अंकुश रखने के लिए एक समानांतर शेडो कैबिनेट (shadow cabinet) बनाने की तैयारी हो रही है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) मंगलवार 17 फरवरी को दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के प्रतिनिधि बुलाये जा रहे हैं और भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हिस्सा लेंगे. बांग्लादेश की नई सरकार का यह शपथ समारोह कोई नॉर्मल सत्ता हस्तांतरण नहीं है. एक लंबी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद चुनी हुई सरकार सत्ता संभालने जा रही है. लेकिन, रहमान सरकार पर अंकुश रखने के लिए एक समानांतर शेडो कैबिनेट की भी चर्चा शुरू हो गई है.
चुनाव में BNP की जीत के साथ विपक्ष के पास कुछ ही सीटें बची हैं. विपक्षी पार्टियों ने ‘शेडो कैबिनेट’ बनाने की बात उठाई है. चर्चा की शुरुआत उन नेताओं से हुई जो चुनाव हार गए हैं या जिनकी पार्टी को बहुत कम सीटें मिली हैं. नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के प्रवक्ता आसिफ मेहमूद शोएब ने फेसबुक पर लिखा कि ‘वे शेडो कैबिनेट बनाने की तैयार कर रहे हैं. यह शेडो कैबिनेट सरकार पर निगरानी रखने का काम करेगी, ताकि जनता के सामने पारदर्शिता और जवाबदेही रहे’. इसी तरह जमात-ए-इस्लामी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शिशिर मुनीर ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि ‘राजनीति में इनोवेशन होना चाहिए. रूलिंग पार्टी को अपनी कैबिनेट बनाने दीजिये. फिर विपक्ष की भी शेडो कैबिनेट रहे. संसद के अंदर और बाहर खूब बहस हो. उसी से क्रिएटिव लीडरशिप डेवलप होगी’.
शेडो कैबिनेट के पक्ष में उठ रही ये सभी आवाजें दरअसल जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले 11 पार्टियों के गठबंधन की रणनीति है. इस गठबंधन को 299 सीटों वाली संसद में 77 सीटें मिली हैं. और ये तादाद BNP के 212 सांसदों के सामने बहुत छोटी है. ऐसे में माना जा रहा है कि शेडो कैबिनेट विपक्ष की ओर से सरकार पर दबाव बढ़ाने का काम भी करेगी.
शेडो कैबिनेट क्या है?
शेडो कैबिनेट की बात सबसे पहले यूके यानी ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर पार्लियामेंट्री सिस्टम में शुरू हुई थी. वहां की राजनीति में हर बार चुनाव के बाद सरकार बनाने वाली पार्टी और विपक्ष दोनों ही अपनी टीम बनाते हैं. इस टीम को कहते हैं ‘शेडो कैबिनेट’. सरल भाषा में कहें तो जैसे सरकार में अलग अलग विभागों के मंत्री होते हैं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, वैसे ही विपक्ष भी अपने लोगों को उन विभागों के लिए नियुक्त करता है. ये लोग सरकार के कामकाज पर नजर रखते हैं. सवाल उठाते हैं, आलोचना करते हैं और जहां जरूरी हो बेहतर सुझाव भी देते हैं.
जैसे यदि सरकार का शिक्षा मंत्री कुछ नई नीति लाता है, तो शेडो कैबिनेट का शिक्षा विभाग के लिए जिम्मेदार व्यक्ति बताता है कि क्या वह नीति ठीक है या नहीं. वे सिर्फ विरोध नहीं करते, बल्कि वैकल्पिक सुझाव भी देते हैं. कुलमिलाकर, विपक्ष जनता के सामने शेडो कैबिनेट के रूप में गवर्मेंट-इन-वेटिंग का विकल्प भी पेश करता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








