
बांग्लादेश में महिला अफसरों को 'सर' कहने की बाध्यता खत्म, शेख हसीना सरकार के नियम को हटाया गया
AajTak
यह नियम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासनकाल के दौरान लागू किया गया था, जिसके तहत उन्हें और अन्य महिला अधिकारियों को भी ‘सर’ कहकर संबोधित किया जाता था. गुरुवार को हुई एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिला सरकारी अधिकारियों को 'सर' कहने के पुराने नियम को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है. यह नियम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासनकाल के दौरान लागू किया गया था, जिसके तहत उन्हें और अन्य महिला अधिकारियों को भी ‘सर’ कहकर संबोधित किया जाता था.
गुरुवार को हुई एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक के बाद जारी आधिकारिक नोटिस में इस नियम की आलोचना करते हुए कहा गया कि, “शेख हसीना के लगभग 16 वर्षों के शासनकाल के दौरान एक निर्देश जारी किया गया था कि उन्हें ‘सर’ कहकर संबोधित किया जाए. बाद में यह परंपरा अन्य शीर्ष महिला अधिकारियों पर भी लागू हो गई. आज भी कई बार महिला अधिकारियों को 'सर' कहकर बुलाया जाता है, जो सामाजिक और संस्थागत रूप से अनुचित और अवांछनीय है.”
सरकार ने सही और सम्मानजनक भाषा के उपयोग को सुनिश्चित करने की बात कही है, जो सामाजिक मूल्यों और मानदंडों के अनुरूप हो.
नए बदलाव और समिति की जिम्मेदारी
इस निर्णय के तहत ‘सर’ कहने की बाध्यता को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और इसके साथ ही सरकार ने अन्य पुराने और जटिल प्रोटोकॉल नियमों की समीक्षा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है. इसके लिए एक नई समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता सैयदा रिजवाना हसन कर रही हैं. यह समिति ऊर्जा, सड़क, रेलवे, पर्यावरण और जल संसाधन जैसे विभागों पर सलाह देती है. समिति को एक महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपने को कहा गया है.
लिंग के अनुसार संबोधन को लेकर पहले से थी आलोचना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









