
'बांग्लादेश में बवाल के पीछे पाकिस्तान की ISI का हाथ', शेख हसीना के बेटे का बड़ा दावा
AajTak
शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश में अशांति की चिंगारी भड़काने के लिए आईएसआई को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है. उन्होंने अपनी मां शेख हसीना की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार भी जताया.
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत पहुंचीं शेख हसीना के बेटे ने पाकिस्तान को लेक बड़ा दावा किया है. उन्होंने बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जिम्मेदार ठहराया है.
शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश में अशांति की चिंगारी भड़काने के लिए आईएसआई को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है.
उन्होंने शेख हसीना के बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल होते ही उनकी मां अपने देश लौटेंगी. वह यकीनन वापसी करेंगी लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह सेवानिवृत्त नेता के रूप में लौटेंगी या फिर सक्रिय नेता के रूप में वापसी करेंगी.
उन्होंने कहा कि शेख मुजीर्बुरहमान के परिवार के सदस्य अपने लोगों और अपनी पार्टी अवामी लीग को मझधार में नहीं छोड़ेंगे. अवामी लीग बांग्लादेश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है, तो ऐसे में हम हमारे लोगों से मुंह नहीं मोड़ सकते. बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के बाद वह यकीनन वतन लौटेंगी.
पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
उन्होंने अपनी मां शेख हसीना की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का भी आभार जताते हुए बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








