
बांग्लादेश में बवाल, अवामी लीग के प्रदर्शन से एक दिन पहले कई शहरों में हिंसा, शेख मुजीबुर्रहमान के घर को लगाई आग
AajTak
बांग्लादेश से बड़े बवाल की खबर आ रही है. अवामी लीग के 6 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी ढाका समेत बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा शुरू हो गई है. प्रदर्शनकारियों ने ढाका के धानमंडी इलाके में स्थित शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला कर दिया है.
बांग्लादेश से बड़े बवाल की खबर आ रही है. अवामी लीग के 6 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी ढाका समेत बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा शुरू हो गई है. प्रदर्शनकारियों ने ढाका के धानमंडी इलाके में स्थित शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला कर दिया है.
हमला करने वाले बुलडोजर लेकर पहुंचे थे. उन्होंने शेख मुजीबुर्रहमान के घर को आग के हवाले कर दिया. हजारों की संख्या में अवामी लीग समर्थक, कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी हुई है. बता दें कि 6 फरवरी को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सड़क पर उतरने की अपील की थी.
अवामी लीग गुरुवार को बांग्लादेश में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बंद करके हाइवे समेत कई शहरों को जाम करने की तैयारी में थी. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली मौजूदा अंतरिम सरकार और अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में अवामी लीग ने बड़े प्रदर्शन का आवाहन किया था.
अवामी लीग के प्रदर्शन से ठीक एक शाम पहले बांग्लादेश में हालात गंभीर हो गए हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उपद्रवी गेट तोड़कर जबरन शेख मुजीबुर्रहमान के आवास के भीतर घुस गए. जानकारी के मुताबिक यह विरोध पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा दिए गए एक ऑनलाइन भाषण के जवाब में शुरू हुआ है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









