
बांग्लादेश में बंपर जीत के बाद तारिक रहमान को PM मोदी ने दी बधाई तो आया BNP का जवाब, जानें क्या कहा?
ABP News
बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में BNP बंपर जीत के साथ सत्ता बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी, इस पर इस पर बीएनपी ने प्रतिक्रिया दी है.
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे आने के बाद वहां की जनता ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को सौंपी है. इस चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व ने 13वें नेशनल पार्लियामेंट इलेक्शन में बीएनपी को जनता का खूब समर्थन मिला है. बीएनपी की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी को बधाई दी गई है. अब इस पर बीएनपी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
बीएनपी ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया
बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया है. इससे पहले शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए बधाई संदेश पर बीएनपी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की चेयरमैन नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि हमारी पार्टी ओर से हम उन्हें यानी नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देते हैं. हमारा मानना है कि हमारे नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के साथ संबंध और उनके लोगों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे.
আমি বাংলাদেশে অনুষ্ঠিত সংসদীয় নির্বাচনে বিএনপিকে নির্ণায়ক বিজয়ের অভিমুখে নেতৃত্ব দেওয়ার জন্য জনাব তারেক রহমানকে আন্তরিক অভিনন্দন জানাই।এই ফলাফল আপনার নেতৃত্বের প্রতি বাংলাদেশের জনগণের আস্থার প্রতিফলন।ভারত একটি গণতান্ত্রিক, প্রগতিশীল ও অন্তর্ভুক্তিমূলক বাংলাদেশের পক্ষে তার…













