
'बांग्लादेश में जल्द से जल्द हों चुनाव...', खालिदा जिया की पार्टी ने UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस के सामने रखी मांग
AajTak
दक्षिण एशियाई देश के राजनीतिक रुख को लेकर चिंताजनक अटकलों के बीच गुटेरेस बांग्लादेश की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. वे सुधार प्रस्तावों पर एक गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुए थे. इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय सहमति निर्माण आयोग सहित विभिन्न हितधारकों ने हिस्सा लिया.
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से कहा कि वह बांग्लादेश में चुनाव जल्द से जल्द कराना चाहती है. दक्षिण एशियाई देश के राजनीतिक रुख को लेकर चिंताजनक अटकलों के बीच गुटेरेस बांग्लादेश की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. वे सुधार प्रस्तावों पर एक गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुए थे. इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय सहमति निर्माण आयोग सहित विभिन्न हितधारकों ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय सहमति आयोग का नेतृत्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस कर रहे हैं.
बैठक में राजनीतिक नेताओं ने अवामी लीग और उसके सहयोगियों को शामिल नहीं किया. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की गोलमेज बैठक से बाहर निकलते हुए मीडिया से कहा, "हमने उनसे (गुटेरेस से) कहा कि हम चाहते हैं कि अंतरिम सरकार केवल चुनाव केंद्रित सुधारों को पूरा करने के बाद अगला राष्ट्रीय चुनाव जल्दी कराए."
बैठक में आलमगीर के साथ मौजूद बीएनपी की सर्वोच्च नीति निर्धारण स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि बांग्लादेशियों को यह तय करना चाहिए कि सुधार और चुनाव कैसे और कब होंगे, क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है.
बता दें कि पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शनों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लगभग 16 साल पुरानी अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद, बीएनपी बांग्लादेश की मुख्य राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है. हसीना भारत चली आईं और उनकी पार्टी के अधिकांश नेता और सरकार में उनके सहयोगी गिरफ्तार हो गए या बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में मानवता के खिलाफ अपराध या सामूहिक हत्या जैसे आरोपों से बचने के लिए देश और विदेश में भाग रहे हैं.
शुक्रवार को यूनुस ने गुटेरेस से कहा कि अगर राजनीतिक दल चाहता है कि सुधार पैकेज छोटा हो, तो दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय चुनाव हो सकते हैं, लेकिन अगर वे पैकेज के विस्तार पर सहमत होते हैं, तो चुनाव अगले साल जून तक कराए जाएंगे. 86 वर्षीय यूनुस ने स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) के आह्वान पर अंतरिम प्रशासन के प्रमुख के रूप में मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला. यह छात्र मंच पिछले साल सड़क पर हसीना के शासन को हटाने के लिए चलाए गए अभियान का नेतृत्व कर रहा था.
एसएडी नेतृत्व ने हाल ही में नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) नामक एक राजनीतिक पार्टी बनाई है. इसके नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने कहा कि मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति दिसंबर में होने वाले चुनावों के लिए अनुकूल नहीं है. एनसीपी के एक अन्य नेता सरजिस आलम ने हाल ही में कहा कि जब तक हसीना को वापस घर नहीं लाया जाता और उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए फांसी की सज़ा नहीं दी जाती, तब तक किसी को भी "चुनाव" शब्द का उच्चारण नहीं करना चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









