
बांग्लादेश में चक्रवात 'सितरंग' ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत, हजारों घर बर्बाद
AajTak
चक्रवात ने घरों और अन्य बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया. साथ ही कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों का संचार व बिजली आपूर्ति को बाधित करने के साथ-साथ 35 लोगों की जान ले ली. मंगलवार को तटों से लगे जिलों में करीब एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजूबर थे.
चक्रवात 'सितरंग' पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकराया. जिसके चलते कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस तूफान से कई घर तबाह हो गए. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक बंगाली दैनिक समाचार पत्र ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की तड़के सितरंग बांग्लादेश पहुंचने के बाद कमजोर हो गया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवात ने घरों और अन्य बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया. साथ ही कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों का संचार व बिजली आपूर्ति को बाधित करने के साथ-साथ 35 लोगों की जान ले ली. मंगलवार को तटों से लगे जिलों में करीब एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजूबर थे.
अखबार ने कहा, "आज (मंगलवार) शाम 6 बजे तक 16 (64 प्रशासनिक में से) जिलों से 35 मौतों की रिपोर्ट मिली, लेकिन अधिकारियों ने अब तक 16 मौतों की पुष्टि करते हुए कई मौतों को "लापता मामले" के तौर पर शामिल किया है. एक अन्य प्रमुख समाचार वेबसाइट ने कहा कि मंगलवार शाम तक चक्रवात सितरंग से मरने वालों की संख्या 22 थी.
बता दें कि चक्रवात ने दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश तट पर दस्तक दी. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी चटोग्राम तटरेखा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जहां बंगाल की खाड़ी में रेत से लदा एक ड्रेजर डूब गया, जिसमें आठ श्रमिक डूब गए. समुद्र तट पर चक्रवात आश्रयों में दस लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था, लेकिन मध्य बांग्लादेश के क्षेत्रों से भी मौतों की सूचना मिली है, क्योंकि तेज हवाओं के कारण कई घर गिर गए और पेड़ उखड़ गए, जिससे कई लोग हताहत हुए हैं.
मध्य कमिला में एक परिवार पर पेड़ गिर गया, जबकि तूफान से एक जेल वैन पलट गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों और केंद्रीय जिले के तंगेल के एक कैदी की मौत हो गई. नरैल और बरगुना उप-जिलों से एक-एक मौत की सूचना मिली है. चटगांव जिले से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. सिराजगंज जिले के जमुना नदी में तूफान के दौरान नाव डूबने से मां और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई.
ढाका में एक बहुमंजिला इमारत की रेलिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गोपालगंज जिले में एक पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई. पटुआखली में आंधी के दौरान लापता हुए एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंशीगंज जिले में एक घर पर पेड़ गिरने से एक मां और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









