
बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, हालत नाजुक
AajTak
बांग्लादेश में भीड़ ने एक और हिंदू व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि भीड़ द्वारा उसे खंभे में बांधकर पीटा गया. जिससे उसकी हालत गंभीर है.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. भीड़ ने चोरी के शक में एक भिखारी को खंभे से बांधकर पीट दिया. पीड़ित की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार को गाजीपुर के टोंगी में भीड़ ने सुमन को चोरी के शक में पीटा. फिर उसे एक खंभे से बांध दिया. इसके बाद भी लोगों ने उसकी पिटाई की.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जबकि पीड़ित सुमन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के मुताबिक सुमन एक भिखारी है. उसके खिलाफ चोरी सहित किसी भी आपराधिक गतिविधि का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं था. वह सिर्फ अपना पहला नाम सुमन बता पाया और उसकी पूरी पहचान अभी पता नहीं चल पाई है. क्योंकि उसकी हालत गंभीर है. शुरुआती नाम और शुरुआती पहचान के अनुसार वह बांग्लादेश में सड़कों पर रहने वाला एक हिंदू है. जो मांग कर अपना पेट पाल रहा था.
यह भी पढ़ें: ढाका में PAK संसद के स्पीकर ने जयशंकर से मिलाया हाथ, यूनुस ने शेयर की तस्वीरें
खोकोन दास ने भी तोड़ा दम
बीते दिनों खोकोन दास नामक एक बांग्लादेशी हिंदू आदमी पर भीड़ ने चाकू से हमला कर दिया था. फिर उसे आग के हवाले भी कर दिया था. खुद को बचाने के लिए खोकोन दास तालाब में कूद गया था. लेकिन शनिवार को उसकी ढाका में इलाज के दौरान मौत हो गई.
खोकोन की मौत पर पश्चिम बंगाल बीजेपी ने एक पोस्ट किया है. जिसमें कहा गया है कि दीपू चंद्र दास के बाद अब खोकोन दास की भी मौत हो गई. ये हमले हमें पश्चिम बंगाल की गंभीर स्थिति की याद दिलाते हैं. जहां पिछले साल मुर्शिदाबाद में हरगोबिंद दास और चंदन दास को एक इस्लामी भीड़ ने बेरहमी से काटकर मार डाला था. बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदुओं पर भयानक हमले लगातार जारी हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








